पश्चिम बंगाल में एकल शराब दुकानों को मिली खुलने की इजाजत

इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विदेशी, आईएमएफएल और देशी शराब बेचने वाली ‘ऑफ’ श्रेणी वाली दुकानें ही खुलेंगी लेकिन ‘ऑन’ श्रेणी वाली दुकानें बंद रहेंगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में सोमवार से शराब की एकल दुकानों को खोलने की इजाजत दी, लेकिन निरुद्ध क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) में ऐसी अनुमति नहीं दी. इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विदेशी, आईएमएफएल और देशी शराब बेचने वाली ‘ऑफ’ श्रेणी वाली दुकानें ही खुलेंगी लेकिन ‘ऑन’ श्रेणी वाली दुकानें बंद रहेंगी.

सरकार ने शॉपिंग परिसरों में स्थित दुकानों को भी खुलने की इजाजत नहीं दी है. बीयर पब, क्लब, रेस्तरां सह बार, होटल रेस्तरां सह बार भी बंद रहेंगे. पहले सरकारी दिशा-निर्देश में दुकानों को पूर्वाह्न दस बजे से शाम छह बजे तक खोलने की इजाजत दी गयी थी लेकिन अब उसका समय घटाकर अपराह्न तीन से छह बजे तक कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: शराब ने करवाया बवाल, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होता देख दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिशा-निर्देश के अनुसार मास्क पहनकर आने वालों को ही शराब मिलेगी और वो भी उन्हें एक दूसरे से दूरी बनाकर रखनी होगी. कतार में दो व्यक्तियों के बीच छह फुट की दूरी होनी चाहिए. एक वक्त पर दुकान पर पांच से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए. कोलकाता और उसके आस-पास शराब की दुकानों पर लाइनें नजर आयीं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड