एजेंसी न्यूज
एकमात्र कोरोना संक्रमित मरीज के स्वस्थ होने से कोडरमा संक्रमण मुक्त हुआ
Bhashaसंक्रमित मरीज तीन सप्ताह के बाद लगातार दो जांच में संक्रमण मुक्त
सरकार ने कंपनियों को वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये वार्षिक आम बैठक करने की अनुमति दी
Bhashaकोविड- 19 महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिये देशभर में लागू लॉकडाउन को देखते हुये कापोरेट कार्य मंत्रालय ने कंपनियों को कंपनी कानून से जुड़े विभिन्न मामलों में कई तरह की राहत समय समय पर दी है। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ऐसे में कंपनियों के समक्ष भी कामकाज में कई तरह के व्यावधान खड़े हुये हैं।
चीन से कुछ रसायनों के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क आगे भी जारी रखा जा सकता है
Bhashaवित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने मई 2015 में चीन से आयात किये जाने वाले रसायन सोडियम साइट्रेट पर पांच साल के लिये डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया था। शुल्क की यह अवधि 19 मई 2020 को समाप्त हो रही है।
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 को लेकर आगे भी सतर्क रहने को कहा
Bhashaनड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरूणाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों के साथ चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की एवं जन सामान्य में जागरूकता फैलाई है।
अडाणी पोर्ट्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत गिरा
Bhashaकंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय थोड़ा गिर कर 3,360.17 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 3,492.72 करोड़ रुपये थी।
कोविड19:उत्तराखंड में अब तक 4483 औद्योगिक इकाइयों को काम चालू करने की अनुमति
Bhashaप्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यहां मीडिया से कहा कि वायरस संक्रमण से बचाव के सभी निर्देशों के अनुसार सावधानियां बरतते हुए बहुत से उद्योगों ने काम भी शुरू कर दिया है।
गुजरात सरकार ने कहा, वह प्रवासी मजदूरों से लिया गया किराया खुद नहीं रख रही
Bhashaयह बात कांग्रेस के इस दावे के मद्देनजर कही गई कि राज्य सरकार गरीब एवं बेरोजगार प्रवासी मजदूरों को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मुहैया करा रही है जो कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अपने गृहस्थानों की ओर जा रहे हैं।
अधिक जांच के कारण ज्यादा मामले आ रहे सामने: तमिलनाडु मुख्यमंत्री
Bhashaउन्होंने कहा, “तमिलनाडु में रोजाना 12,000 लोगों की जांच हो रही है जिसके कारण प्रदेश में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।”
चंडीगढ़ में 13 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए, मामले बढ़कर 115 हुए
Bhashaसंक्रमित पाये गए 10 व्यक्ति बापू धाम कालोनी के निवासी हैं जो कि शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने को लेकर आरोपित
Bhashaपुलिस ने परमजीत कौर को सोमवार को मास्क लेकर घूमने और 47 वर्षीय एक महिला पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया। दूसरी महिला ने कौर को मास्क लगा लेने की सलाह दी थी।
मिजोरम के निजी स्कूल लॉकडाउन की अवधि के दौरान केवल 50 प्रतिशत फीस लेंगे
Bhashaअधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, छात्र संगठनों, मिजोरम इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन (एमआईएसए) और अन्य हितधारकों की हुई बैठक में लिया गया।
महाराष्ट्र से 2400 प्रवासी राजस्थानियों को लेकर दो रेलगाड़ियां जयपुर पहुंचीं
Bhashaजिला प्रशासन ने यात्रियों के यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों की समुचित जांच, भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें राजस्थान रोडवेज की बसों से गंतव्य स्थान के लिये रवाना किया।
शराब की दुकानों पर दूसरे दिन भी उमड़ी जबरदस्त भीड़, सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ीं धज्जियां
Bhashaलॉकडाउन में ढील दिये जाने के एक दिन बाद यानि मंगलवार सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतारों में लगे दिखे। इस दौरान उन्हें अपनी बारी आने के लिये घंटों इंतजार करना पड़ा।
कोविड-19: तमिलनाडु सरकार ने हल्के लक्षण वाले मरीजों का घर पर इलाज करने की अनुमति दी
Bhashaइसके लिए अलग दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
हरियाणा में कोविड-19 के 31 नये मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 548 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि कुल 31 नये मामलों में 11 गुरुग्राम जिले से आए हैं जो हरियाणा में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है।
झारखंड सरकार का शपथ पत्र असंतोषजनक: उच्च न्यायालय
Bhashaन्यायालय ने राज्य में कोरोना वायरस की चल रही जांच पर सरकार से
लंदन में फंसे भारतीयों की वापसी सात मई से शुरू होगी
Bhashaलंदन में भारतीय उच्चायोग देश वापसी चाह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया संचालित कर रहा है जहां हजारों लोग भारत लौटने की प्रतीक्षा में हैं।
सीमा सील होने से वकील नहीं पहुंच सका दिल्ली उच्च न्यायालय
Bhashaअधिवक्ता ने उच्च न्यायालय के अधिकारियों को फोन करके सूचित किया कि उसे सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी गई। साथ ही उनके घर पर वाईफाई की सुविधा नहीं है, जिससे वह वहां से वीडियो कॉन्फ्रेंस की जरिए सुनवाई में शामिल हो सकें।
रोनाल्डो पृथकवास में, रामसे अभ्यास शुरू करने वाले युवेंटस के पहले खिलाड़ी बनें
Bhashaसिरि ए की मौजूदा चैम्पियन युवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास की अनुमति मिल गई है ।
10वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा केवल उत्तर पूर्व दिल्ली के लिये आयोजित होगी, पूरे देश में नहीं : मानव संसाधन विकास मंत्री
Bhashaकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पिछले महीने ही इस संबंध में अधिसूचित किया था लेकिन छात्रों एवं अभिभावकों में इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी ।