नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 को लेकर आगे भी सतर्क रहने को कहा

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरूणाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों के साथ चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की एवं जन सामान्य में जागरूकता फैलाई है।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की, साथ ही उन्हें आगे भी सजग और सतर्क रहने को कहा ।

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरूणाचल प्रदेश के भाजपा विधायकों के साथ चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की एवं जन सामान्य में जागरूकता फैलाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आगे भी सतर्कता रखते हुए जनता की सेवा करनी है तथा इस महामारी को फैलने से रोकना है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के लोगों ने सक्रिय रहकर और बारीकी से नजर रखकर प्रदेश को कोरोना वायरस से बचाने में अहम भूमिका निभाई है ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक संगठन के रूप में काफी अच्छा काम किया ।

नड्डा ने कहा ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया है कि इस विपरीत परिस्थिति में एक पार्टी किस प्रकार संगठन के रूप में काम कर सकती है। कार्यकर्ताओं ने ही डिजिटल एवं अन्य माध्यमों से कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े