चंडीगढ़ में 13 और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए, मामले बढ़कर 115 हुए
संक्रमित पाये गए 10 व्यक्ति बापू धाम कालोनी के निवासी हैं जो कि शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
चंडीगढ़, पांच मई चंडीगढ़ में चार वर्षीय बच्ची सहित 13 व्यक्ति मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 115 हो गए। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
संक्रमित पाये गए 10 व्यक्ति बापू धाम कालोनी के निवासी हैं जो कि शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
बुलेटिन के अनुसार धनास के दो निवासी, और सेक्टर 30 का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के 21 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
बुलेटिन के अनुसार अभी तक कुल 1,713 नमूनों की जांच की गई है। इसमें से 1576 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जबकि 21 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।
चंडीगढ़ में कोविड-19 से अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और 93 ऐसे व्यक्ति हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)