हरियाणा में कोविड-19 के 31 नये मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 548 हुई

अधिकारियों ने बताया कि कुल 31 नये मामलों में 11 गुरुग्राम जिले से आए हैं जो हरियाणा में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है।

जमात

चंडीगढ़, पांच मई हरियाणा में मंगलवार को कोविड-19 के 31 नये मरीजों के सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 548 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 31 नये मामलों में 11 गुरुग्राम जिले से आए हैं जो हरियाणा में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम के अलावा आठ मामले झज्जर से, पांच मामले सोनीपत से, तीन मामले करनाल से, दो मामले यमुनानगर से और एक-एक मामला फरीदाबाद और पानीपत से सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि गत तीन दिन में हरियाणा में कोविड-19 के 172 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से अकेले 75 मामले सोमवार को आए।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 286 लोगों का इस समय इलाज चल रहा है जबकि 256 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। राज्य में कोविड-19 से अबतक छह लोगों की मौत हुई है।

हरियाणा में मंगलवार तक 40,928 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 36,806 लोगों के नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 3,574 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम में 84, सोनीपत में 78, फरीदाबाद में 76, झज्जर में 64, नूंह में 59, अंबाला में 37, पलवल में 36 मामले आए हैं।

इस समय सबसे अधिक सोनीपत और झज्जर में कोविड-19 के मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। दोनों जिलों में क्रमशद्ध 72 और 64 लोगों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट