अडाणी पोर्ट्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत गिरा

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय थोड़ा गिर कर 3,360.17 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 3,492.72 करोड़ रुपये थी।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को गत 31 मार्च को समाप्त पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 340.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह एक साल पहले इसी अवधि के लाभ की तुलना में 74 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,314.19 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय थोड़ा गिर कर 3,360.17 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 3,492.72 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में उसका कुल खर्च 3,099.18 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,840.35 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मुंबई शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि वह चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अपनी परिचालन लागत घटाएगी और पूंजीगत व्यय भी कम कर के 2000 करोड़ रुपये तक सीमित रखा जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि वह अपने काम में विविधता लाएगी। वह अपने बंदरगाहों से हर प्रकार के माल की ढुलाई की सुविधा देना चाहती है।

कंपनी ने कहा है कि उसने अप्रैल-मार्च 2019-20 में के दौरान अपनी सुविधाओं में एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) और एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) ढुलाई सुविधा जोड़ी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करन अडाणी ने कहा कि हमने लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी कदम बढाए है। हम अपने बंदरगाहों पर खुद के रैक (माल गाड़ियों के रैक), इनलैंड माल परिवहन केंद्रों, भंडार सुविधाओं और अंतिम छोर की संपर्क सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अपनी परिचालन लागत को कम करने के साथ साथ पूंजीगत व्यय को भी 2000 करोड़ रुपये तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\