पेड़ से टकरायी बेकाबू मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत
पुरवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के समाधा गांव निवासी गोलू (30) अपने साथी सूरज (36) के साथ मोटरसाइकिल से मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में भवलिया गांव के सामने मोड़ पर उनकी तेजरफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गयी।
उन्नाव (उप्र), चार मई उन्नाव जिले में सोमवार को एक तेजरफ्तार बेकाबू मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी।
पुरवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के समाधा गांव निवासी गोलू (30) अपने साथी सूरज (36) के साथ मोटरसाइकिल से मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में भवलिया गांव के सामने मोड़ पर उनकी तेजरफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गयी।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गिर गये। स्थानीय लोग जब पास पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवकों से पास से शराब की बू आ रही थी। माना जा रहा है कि दोनों ने शराब पी थी।
हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवकों ने शराब पी थी या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकता है।
बहरहाल, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)