एजेंसी न्यूज
गुजरात से रवाना हुए ढाई लाख प्रवासी श्रमिकों में से करीब 70 प्रतिशत उत्तर प्रदेश गए : सरकार
Bhashaसरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक रवाना हुए 2.56 लाख प्रवासी श्रमिकों में से 70 प्रतिशत, करीब 1.76 लाख श्रमिक उत्तर प्रदेश गए हैं। बाकि श्रमिकों में से बड़ी संख्या में लोग बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ लौटे हैं।
सीएपीएफ में 16 और जवान संक्रमित पाये गये, मामलों की कुल संख्या 758 हुई
Bhashaइन अर्धसैनिक बलों-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में छह जवान इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं।
कोविड-19 के केंद्र रहे वुहान में संक्रमण के नए मामले, स्थानीय अधिकारी निलंबित
Bhashaसरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है। संक्रमण के ये सभी मामले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में पाए गए हैं। यह इलाका चांगक्विंग के अधिकार क्षेत्र में आता है।
सपनों के शहर को छोड़, साइकिलों से लंबी यात्रा पर निकले प्रवासी कामगार
Bhashaकोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार हैं जो अब पैदल ही या साइकिलों से उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों के लिए निकल पड़े हैं। पिछले दो दिन में कामगारों के पैदल ही गृह राज्यों की ओर बढ़ने की घटना में तेजी से वृद्धि हुई है।
मौलाना साद का मामला दिल्ली पुलिस से एनआईए को सौंपने के लिये अदालत में याचिका
Bhashaसाद के खिलाफ कोरोना वायरस को रोकने के लिये लोगों के बड़े जमावड़े को रोकने के लिये जारी आदेश का कथित उल्लंघन कर संगठन के अनुयायियों का सम्मेलन आयोजित करने पर मामला दर्ज हुआ था।
मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में मोदी ने चुनौतियों से निपटने के लिए संतुलित रणनीति बनाने पर जोर दिया
Bhashaमोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में कहा, ‘‘आज आप जो सुझाव देते हैं, उसके आधार पर हम देश की आगे की दिशा तय कर पाएंगे।’’
लॉकडाउन को अधिक बढ़ाना भारत के लिये ‘आर्थिक हारा-किरी’ करने के समान: महिंद्रा
Bhashaमहिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि लॉकडाउन (पाबंदी) से लाखों लोगों की जान बची है, लेकिन यदि इसे और बढ़ाया गया तो यह समाज के निचले तबके के लिये गंभीर मुश्किलें खड़ा कर सकता है।
मोहाली की अदालत ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को अग्रिम जमानत दी
Bhashaमोहाली में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोनिका गोयल की अदालत के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
सानिया ने फेड कप हार्ट पुरस्कार जीता, पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी
Bhashaसानिया को एशिया ओशियाना क्षेत्र के लिये पुरस्कार दिया गया । उन्हें कुल 16985 में से दस हजार से अधिक वोट मिले ।
माता, पिता और भाई-बहनों को जिंदा जलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Bhashaयुवक पिता की डांट से नाराज रहता था। घटना यहां से 100 किलोमीटर दूर दस्का शहर की है।
खांडू ने मोदी से कोविड-19 की तेजी से जांच करने वाली मशीन व निवेश का अनुरोध किया
Bhashaमुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाले वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए खांडू ने उनसे यह भी अनुरोध किया कि वह पूर्वोत्तर में निवेश कराना जारी रखें ताकि महामारी के कारण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव नहीं पड़े।
लॉकडाउन: महाराष्ट्र में 25,000 फर्म के छह लाख कर्मचारियों ने फिर शूरू किया कामकाज
Bhashaउद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक संवाद में देसाई ने कहा कि राज्य में लगभग 25,000 कंपनियों ने फिर से कामकाज शुरू कर दिया है।
कोविड-19 के मद्देनजर 1,702 महिला कैदी अंतरिम जमानत, पैरोल पर रिहा की गईं : महिला आयोग
Bhashaमहिला आयोग ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और कारागार महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, और कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 22 अप्रैल को अपनी ओर से की गई सिफारिशों पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।
औरंगाबाद की घटना को लेकर मप्र कांग्रेस ने की रस्तोगी के निलंबन की मांग
Bhashaउन्होंने राज्य सरकार से रस्तोगी को निलंबित करने की मांग की।
आरपी सिंह ने 2008 चयन विवाद पर कहा, धोनी निष्पक्ष कप्तान थे
Bhashaइस चयन विवाद में आरपी सिंह की जगह टीम में हरफनमौला इरफान पठान को शामिल किया गया था ।
महाराष्ट्र: प्रवासी मजदूरों के लिए मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमाओं तक मुफ्त बस सेवा
Bhashaराज्य परिवहन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रवासी मजदूरों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते हुए राजमार्गों एवं रेल मार्गों पर पैदल ही सफर पर निकल जाने को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
कोविड-19 के मरीजों के शव परीक्षण के लिये ‘इन्वैसिव टेक्निक’ नहीं अपनायी जानी चाहिये :आईसीएमआर
Bhashaपरिषद की ओर से जारी ‘भारत में कोविड-19 से मौत के मामले में मेडिको-लीगल शव परीक्षण के लिए मानक दिशा-निर्देश के अंतिम मसौदे’ के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल एवं चिकित्सीय देखभाल में होने वाली मौत गैर-एमएलसी (नॉन-मेडिको लीगल केस) मामला है और इसमें पोस्टमॉर्टम की आवश्यकता नहीं है और उपचार कर रहे डॉक्टरों द्वारा मौत का जरूरी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।
कर्नाटक सरकार ने चीन से बाहर निकल रही कंपनियों को लुभाने के लिये कार्यबल गठित किया
Bhashaराज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रधान सचिव गौरव गुप्ता ने कहा कि कोविड- 19 महामारी के चलते कई देश चीन से दूरी बनाना चाहते हैं। भारत के लिये इन उद्योगों को लुभाने का यह एक अवसर है। इन उद्योगों का निवेश पाने के साथ ही देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ाये जा सकेंगे और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी हो सकेगा।
लॉकडाउन के दौरान फिटनेस बनाए रखने के लिए सघन अभ्यास अहम: आर्केल
Bhashaभारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के दक्षिण केंद्र में अपने कमरों तक सीमित रह गए हैं।