एजेंसी न्यूज
अप्रैल महीने की खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा जारी नहीं, लॉकडाउन के चलते आंकड़ा संग्रह प्रभावित
Bhashaराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हालांकि सीपीआई के जो आंकड़े टेलीफोन पर एकत्रित किये जा सके उन्हें जारी किया गया है।
उच्च न्यायालय ने बौद्धिक संपदा अधिकार प्राधिकरण के नोटिस पर रोक लगाई
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव शकधर ने पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (सजीपीडीटीएम) द्वारा चार मई को जारी सार्वजनिक नोटिस पर रोक लगाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 23 मार्च को जारी आदेश में निर्देश दिया था कि सभी मामलों में परिसीमा अवधि को अगले आदेश तक बढ़ाया जाता है और शीर्ष अदालत का यह निर्देश 15 मार्च से प्रभावी है।
गुजरात में कोविड-19 के मामले 362 बढ़कर 9,000 के करीब पहुंचे, 24 और मरीज की जान गयी
Bhashaजिन और 24 मरीजों की मौत हुई है, उनमें 21 इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अहमदाबाद के थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लॉकडाउन-4 पूरी तरह नए रंग-रूप, नए नियमों वाला होगा, 18 मई के पहले ब्यौरा जारी होगा : मोदी
Bhashaमोदी ने रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों से मिले सुझावों के आधार पर नये नियम बनाये जाएंगे और उनकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी ।
अमेरिका के सीडीसी ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ जंग में 36 लाख डॉलर की सहायता देने का वादा किया
Bhashaअमेरिका के दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि इस धन का उपयोग संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण (आईपीसी) के उत्कृष्ट केंद्र के विकास में भी किया जाएगा। ये केंद्र उन्नत निगरानी प्रणाली के माध्यम से अस्पताल नेटवर्क की कोविड-19 का पता लगाने की क्षमता में सुधार ला सकते हैं और स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करेंगे।
बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में आग, 400 झुग्गियां, दुकानें राख
Bhashaउसने बताया कि कॉक्स बाजार जिले के कुतुपालॉन्ग के लम्बाशिया शिविर में मंगलवार सुबह आग लग गई।
आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं प्रधानमंत्री, दुनिया के सबसे बड़े राहत पैकेज की घोषणा: भाजपा
Bhashaनड्डा ने 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज के लिये मोदी को धन्यवाद देते हए कहा कि यह ‘‘हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 10 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय पहल से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा ।’’
गर्भवती महिला की मदद के लिये गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं : केन्द्र ने न्यायालय से कहा
Bhashaन्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस दंपति की याचिका पर सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने यह जानकारी दी।
तेजस्वी दो महीने के बाद बिहार लौटे, सत्तारूढ़ गठबंधन ने निशाना साधा
Bhashaबिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी लॉकडाउन के कारण राजधानी में फंस गये थे। वह दो महीने बिताने के बाद राज्य में लौटे हैं। वह सोमवार की देर रात सड़क मार्ग से अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 138 नये मामले
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि जालौर जिले में 45 साल के एक व्यक्ति और बीकानेर जिले में 37 साल की एक महिला की मौत हुई है जो वायरस संक्रमित पाए गए थे। इसी तरह इस वायरस से जयपुर और नागौर में भी एक- एक और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 117 हो गयी है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती : गहलोत
Bhashaगहलोत कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने के लिए सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से संवाद की कड़ी में मंगलवार को जयपुर और अजमेर संभाग के सांसदों व विधायकों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे।
पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत पर दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृह सचिव को एनएचआरसी का नोटिस
Bhashaआयोग ने मंगलवार को यहां जारी अपने बयान में कहा कि ‘‘ यह घटना यह इशारा भी करती है कि शायद अस्पताल प्रशासन के पास कोविड-19 के मरीजों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचा और सही दृष्टिकोण का अभाव था।’’
छोटे रनअप से तेज गेंदबाजी के करण बुमराह चोटिल होते रहेंगे: होल्डिंग
Bhashaमैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और एंडी रॉबर्ट्स के साथ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की प्रसिद्ध चौकड़ी बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा बुमराह के पास छोटे रनअप से पिच पर गेंद को तेजी से पटकने की खास क्षमता है।
मध्य प्रदेश के लिए पैदल निकलने की तैयारी कर रहे दंपति की प्रशासन ने मदद की
Bhashaमध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के नजदीक रायपुर के निवासी ये पति-पत्नी एक साल पहले जयपुर आए थे और निर्माण कार्य में बेलदारी का काम करते थे।
टीवीएस समूह, आईआईटी-मद्रास का ‘सुंदरम वेंटागो’ दूरदराज के लिए हो सकता है जीवनदायक
Bhashaटीवीएस समूह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बाद की स्थिति में ‘सुंदरम वेंटागो’ यंत्र काफी दूरगामी असर डालेगा। यह श्वसन सहायक चिकित्सा प्रणाली को अधिक वहनीय और सबकी पहुंच में लाने की क्षमता रखने वाला उपकरण है।
सामाजिक दूरी के नियम के उल्लंघन को अपराध बनाया जाएः विज
Bhashaविज ने कहा कि कानून की जरूरत इसलिए है, क्योंकि यह देखा गया है कि लोग परामर्शों का पालन नहीं करते हैं।
युवराज ने टी20 खिलाड़ियों के मार्गदर्शन की बल्लेबाजी कोच राठौड़ की क्षमता पर सवाल उठाया
Bhashaराठौड़ को पिछले साल संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले, आंकड़ा 3,986 तक पहुंचा
Bhashaयह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
अनिल अग्रवाल वेदांता को अपनी निजी कंपनी बनायेंगे
Bhashaअग्रवाल के नियंत्रण वाली वेदांता रिसोर्सिज समूह की कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने करीब 49 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिये 87.5 रुपये प्रति शेयर की खरीद पेशकश करेगी।