एजेंसी न्यूज

घर पर पृथक रहने की अवधि 14 दिन सीमित नहीं की जा सकती: अदालत

Bhasha

न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना वायरस ने वैश्विक समुदाय को चकरा रखा है और यहां प्रशासन ‘‘अज्ञात क्षेत्र से गुजर रहा है’’, उसे महामारी से मुकाबला करने के लिए नीति तैयार करने और उसे लागू करने की जरूरी स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।

कोविड19: प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की, आत्मनिर्भर पर जोर

Bhasha

उन्होंने अर्थव्यवस्था को गति देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिये व्यापक स्तर पर सुधारों को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया।

टिक-टॉक स्टार मोहित मोर की हत्या के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने कहा कि कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के संदिग्ध शार्पशूटरों विकास (27) और रोहित डागर (30) को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पिछले साल 21 मई को मोहित की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। मोहित के टिकटॉक पर 5.17 लाख फॉलोवर थे।

पंजाब 638 करोड़ रु के अतिरिक्त अनुदान का उपयोग कोरोना वायरस में राहत के लिए करें : हरसिमरत

Bhasha

एक बयान में बादल ने राजस्व घाटा अनुदान के तहत 638 करोड़ रुपये पंजाब को जारी करने के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

जम्मू- कश्मीर में 4,802 औघोगिक इकाइयों में हो रहा परिचालन, गोवा में 95 प्रतिशत उद्योग शुरू

Bhasha

जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कोविड- 19 के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान प्रशासन ने अनेक बचाव और सुरक्षा के कई उपायों को लागू किया। देशभर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

राजस्थान ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें लगाईं

Bhasha

इसके तहत मंगलवार को 52 बसों की व्यवस्था की गयी जो जयपुर, दौसा व भरतपुर जिलों में घर जाने के लिए राजमार्गों पर पैदल चल रहे श्रमिकों को बैठाकर सीमा तक छोड़ रही हैं।

प्रवासी श्रमिकों के प्रति प्रधानमंत्री में संवदेनशीलता कमी से देश निराश हुआ : कांग्रेस

Bhasha

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह देश और मीडिया को भले ही सुर्खियां देता है, लेकिन यह घोषणा कोरे पन्ने की तरह है और जब ब्यौरा सामने आएगा तो देश और कांग्रेस प्रतिक्रिया देंगे।

नकाबपोशों ने तमंचे के बल पर बैंक से करीब 21 लाख रुपये लूटे

Bhasha

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘दामोदरपुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार दोपहर ढाई बजे लंच के बाद जैसे ही बैंककर्मियों ने गेट का चैनल खोला, तभी नकाबपोश चार बदमाश बैंक में घुस गए।’’

पलानीस्वामी के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के कारण हालांकि, अन्नाद्रमुक के सह संयोजक के लिये यह जन्मदिन बिल्कुल सामान्य रहा ।

अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने देश में लॉकडाउन जल्द समाप्त करने को लेकर आगाह किया

Bhasha

कोरोना वायरस कार्यबल के एक सदस्य डॉ. फौसी को कोविड-19 के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान गई है।

51 दिनों बाद 1500 यात्रियों को लेकर पटना से एक विशेष ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना

Bhasha

रेलवे ने 15 विशेष ट्रेनों के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे जिसके लिए बुकिंग सोमवार शाम छह बजे शुरू हुई थी।

चीन ने बढ़े शुल्क से छूट प्राप्त अमेरिका से आयात की जाने वाली वस्तुओं की नयी सूची जारी की

Bhasha

यह अमेरिका से आयात किए जाने वाले सामानों की दूसरी ऐसी सूची है जिन्हें अमेरिका के धारा-301 प्रावधानों के विरोध में बढ़ाए गए दूसरे दौर के शुल्क से छूट मिलेगी।

महाराष्ट्र: चार ट्रेन प्रवासी मजदूरों को औरंगाबाद से ले जाएंगी उप्र

Bhasha

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दो ट्रेन औरंगाबाद से बुधवार को तथा दो अन्य ट्रेन बृहस्पतिवार को रवाना होंगी।

कोविड-19: अदालत ने शराब की घर पर आपूर्ति को लेकर चिंता प्रकट की

Bhasha

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला और न्यायमूर्ति संगीता धींगड़ा सहगल की पीठ ने कहा, ‘‘ रास्ते में शराब को छीन लिये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अबतक शराब का वितरण सरकार के हाथों में था, लेकिन उसकी घर तक पहुंचाने की संभावना से उसमें मिलावट की गुंजाइश बढ़ जाएगी और फलस्वरूप लोगों की जान जा सकती है।’’

वंदे भारत मिशन: एअर इंडिया दूसरे चरण में 31 देशों से स्वदेश वापसी के लिए 149 उड़ानें संचालित करेगी

Bhasha

वंदे भारत मिशन के पहले चरण के तहत एअर इंडिया और उसकी सहयोगी एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा सात से 14 मई के बीच कुल 64 उड़ानें संचालित करना निर्धारित है। इसके तहत 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों को भुगतान के आधार पर वापस लाया जाएगा।

कोविड-19 लॉकडाउन छूट : दिल्ली सरकार को 7 घंटे में वाट्सऐप पर मिले 3 लाख संदेश

Bhasha

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को 1031 हेल्पलाइन पर 25,000 रिकॉर्डेड संदेश के साथ ही करीब पांच हजार ई-मेल भी मिले हैं।

पुडुचेरी सरकार गृह राज्य लौट रहे प्रवासी कामगारों के किराये का 15 प्रतिशत वहन करेगी : मुख्यमंत्री

Bhasha

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पश्चिम बंगाल के 900 कामगारों, बिहार के 1,100 कामगारों और ओडिशा के 50 प्रवासी कामगारों ने अपने गृह राज्य जाने की इच्छा जताई है।

यात्री ट्रेनों के फिर शुरू होने से लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को राहत मिली

Bhasha

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को राहत और आशंकाओं की मिलीजुली भावनाओं के साथ यात्री एकत्र हुए। यात्री विशेष रेलगाड़ियों के रवाना होने से कुछ घंटे पहले आ गये थे।

लॉकडाउन के बाद उड़ान: शुरू में केबिन में सामान की इजाजत नहीं देना चाहता विमानन मंत्रालय

Bhasha

नागर विमानन मंत्रालय ने देश में व्यावसायिक हवाई यात्रा सेवा फिर से शुरू करने के लिए मसौदा मानक परिचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार की हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से घरेलू हवाई यातायात निलंबित चल रहा है।

मोदी का स्थानीय उत्पादों को महत्व देने पर जोर; ‘लोकल पर वोकल’ का नारा दिया

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिये लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण के समाप्त होने से पांच दिन पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस दौर में ‘लोकल’ ने ही हमें बचाया है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों ने ही आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है, हमें इसे ही अपने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र बनाना चाहिये।

Categories