महाराष्ट्र: चार ट्रेन प्रवासी मजदूरों को औरंगाबाद से ले जाएंगी उप्र

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दो ट्रेन औरंगाबाद से बुधवार को तथा दो अन्य ट्रेन बृहस्पतिवार को रवाना होंगी।

जमात

औरंगाबाद, 12 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद से कम से कम चार विशेष ट्रेन प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक ले जाएंगी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दो ट्रेन औरंगाबाद से बुधवार को तथा दो अन्य ट्रेन बृहस्पतिवार को रवाना होंगी।

औरंगाबाद के नोडल अधिकारी अप्पा साहेब शिंदे ने कहा, ‘‘बुधवार को एक ट्रेन बलिया तथा एक ट्रेन गोरखपुर रवाना होगी। बृहस्पतिवार को एक ट्रेन उन्नाव तथा दूसरी ट्रेन आगरा के लिए रवाना होगी।’’

उन्होंने बताया कि बिहार तथा झारखंड के लिए भी इसी तरह का प्रस्ताव प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रत्येक ट्रेन में 1,600 यात्री होंगे और ये ट्रेन में बीच में नहीं, बल्कि सीधे अपने गंतव्य पहुंचकर ही रुकेंगी।’’

इससे पहले दो ट्रेन मध्य प्रदेश गई थीं जिनमें प्रत्येक में 1,200 यात्री थे।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि इन सभी ट्रेनों के टिकट का किराया मुख्यमंत्री राहत कोष से आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें