एजेंसी न्यूज
कोरोना संकट: COVID-19 के मामले अब 12.2 दिन में हो रहे दोगुने: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने मंगलवार को कहा कि COVID-19 मामलों के दोगुने होने का समय 10.9 दिन से बढ़कर 12.2 दिन हो गया है.
दो विशेष ट्रेनों से 2,342 लोग पश्चिम बंगाल लौटे
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु से एक विशेष ट्रेन सुबह बांकुड़ा स्टेशन पहुंची और तमिलनाडु के कटपाडी से एक अन्य ट्रेन शाम पांच बजे हावड़ा स्टेशन पहुंची।
वुहान की पूरी आबादी की कोरोना वायरस जांच की जाएगी: मीडिया
Bhashaनोटिस में कहा गया है, ''प्रत्येक जिले को उसके अंतर्गत आने वाली पूरी आबादी का दस दिन के भीतर न्यूक्लिक एसिड परीक्षण कराने के लिये योजना बनानी होगी और प्रबंध करना होगा।''
‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 31 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा
Bhashaयह बात आधिकारिक सूत्रों ने कही।
जर्मन नागरिक दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 दिनों से अधिक समय तक रहने के बाद एम्सटर्डम रवाना हुआ
Bhashaयह जर्मन नागरिक 18 मार्च को हनोई से दिल्ली के रास्ते इंस्ताबुल जा रहा था। लेकिन भारत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 18 मार्च को तुर्की के लिए अपना उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया, इसलिए यह व्यक्ति दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर फंस गया। जर्मनी में उसका आपराधिक रिकार्ड है।
पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की, कहा- इससे सभी को मिलेगी मदद
Bhashaप्रधानमंत्री ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की । उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा।
कोविड19: प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की
Bhashaदेश के नाम टीवी पर संदेश में उन्होंने कहा कि सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है।
न्यायाधीश अगले हफ्ते से न्यायालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कर सकते हैं सुनवाई : न्यायालय
Bhashaशीर्ष अदालत कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 25 मार्च से वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहा है। न्यायालय ने अधिवक्ताओं और अपने स्टाफ के प्रॉक्सीमिटी कार्ड भी निलंबित कर रखे हैं।
पूर्वी लद्दाख में तनाव, चीनी हेलीकॉप्टरों को देखा गया
Bhashaपिछले सप्ताह क्षेत्र में पैंगोंग झील के निकट दोनों पक्षों के लगभग 250 सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।
मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा आईएनएस मगर
Bhashaकोचीन बंदरगाह ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, ‘‘ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत दूसरा भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे कोचीन बंदरगाह पहुंचा।’’
प्रयागराज में कोरोना वायरस से दो और व्यक्ति संक्रमित, कुल संख्या 20 पहुंची
Bhashaजिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि लूकरगंज निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
केरल में संक्रमण के पांच नए मामले सामने के बाद आंकड़ा 32 पहुंचा
Bhashaराज्य में उपचाराधीन 32 लोगों में से 23 लोग अन्य राज्यों से, वहीं 11 लोग विदेशों से केरल आए हैं।
सिंचाई परियोजना पर के चंद्रशेखर राव ने एतराज किया, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच मधुर संबंध को लगा झटका
Bhashaतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्रप्रदेश के उनके समकक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी के बीच मधुर संबंध रहे हैं और दोनों ही नेता दोनों राज्यों के किसानों के लाभ के लिए अंतरराज्यीय नदीजल साझा करने पर आपस में मिलकर काम करने पर राजी हुए थे।
लौट रहे श्रमिकों को भी दिया जायेगा मनरेगा में रोजगार : पायलट
Bhashaउप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
भारत से दवाओं के आयात में कथित घोटाले पर इमरान ने दिये जांच के आदेश : रिपोर्ट
Bhashaभारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने नौ अगस्त को भारत के साथ सभी कारोबारी संबंध तोड़ लिये थे।
डॉक्टर कफील की रासुका अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाई गई
Bhashaअलीगढ़ के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया डॉक्टर कफील पर लागू रासुका की अवधि को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है, क्योंकि उन्हें रिहा किए जाने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।
कोरोना वायरस संक्रमण : एक मरीज की अस्पताल से छुट्टी
Bhashaराज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 54 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं पांच मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 830 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया एवं पश्चिम चंपारण में 16—16, रोहतास में 13, बेगूसराय जिले में नौ, पटना में छह, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा, गोपालगंज एवं औरंगाबाद में दो-दो, सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, गर्मी का यह मौसम असाधारण है
Bhashaसामान्य तौर पर मार्च में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी पड़ने लगती है और अप्रैल, मई और जून के पहले तक गर्मी का प्रकोप तब तक बढ़ता है जब तक मानसूनी हवाएं नहीं चलने लगती। उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानों के अलावा मध्य भारत के विदर्भ मराठवाड़ा, गुजरात, और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों जैसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को लू प्रभावित क्षेत्र माना जाता है जहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला जाता है। पश्चिमी राजस्थान में तो पारा 50 डिग्री तक पहुंच जाता है।