पंजाब: बस पलटने से 12 श्रमिक घायल
पुलिस ने यह जानकारी दी।
लुधियाना, 12 मई प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही एक बस मंगलवार को यहां से 45 किलोमीटर दूर एक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिसके कारण कम से कम 12 श्रमिक घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि खन्ना के पास हुई दुर्घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रमिक बिहार जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिकों को एक अन्य बस में भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)