प्रयागराज में कोरोना वायरस से दो और व्यक्ति संक्रमित, कुल संख्या 20 पहुंची
जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि लूकरगंज निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
प्रयागराज, 12 मई जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस से दो और व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इस तरह से प्रयागराज में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 20 पहुंच गई है।
जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि लूकरगंज निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
उन्होंने बताया कि यह महिला सिर्फ लूकरगंज निवासी व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती है। इस महिला के पति की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
लूकरगंज निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पांच मई की रात मृत्यु हो गई थी। यह प्रयागराज में कोरोना से मृत्यु का पहला मामला था।
डाक्टर सहाय ने बताया कि लूकरगंज निवासी व्यक्ति की मां, पत्नी और सास का एसआरएन में पहले से इलाज चल रहा है। उनके परिवार में छोटा भाई और तीसरे भाई की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज कोटवा में बने अस्पताल में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि लूकरगंज निवासी व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करने वाली महिला का घर हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। अभी जिले में हॉटस्पॉट की संख्या पांच है।
इससे पूर्व, 10 मई को प्रयागराज में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया था। करछना के डीहा गांव का निवासी व्यक्ति नौ मई को मुंबई से सीधे एसआरएन अस्पताल गया था जहां उसके रक्त का नमूना लिया गया और वह कोरोना से संक्रमित पाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)