बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 830 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया एवं पश्चिम चंपारण में 16—16, रोहतास में 13, बेगूसराय जिले में नौ, पटना में छह, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा, गोपालगंज एवं औरंगाबाद में दो-दो, सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

जमात

पटना, 12 मई बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 81 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर अब 830 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया एवं पश्चिम चंपारण में 16—16, रोहतास में 13, बेगूसराय जिले में नौ, पटना में छह, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा, गोपालगंज एवं औरंगाबाद में दो-दो, सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार एवं भोजपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल छह मरीजों (मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक—एक) की मौत हो चुकी है।

बिहार के 38 जिलों में से 37 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 115, पटना में 79, रोहतास में 72, बक्सर में 56, नालंदा में 51, बेगूसराय में 40, सिवान में 34, कैमूर में 32, मधुबनी में 30, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया में 27—27, भागलपुर में 26, गोपालगंज में 22, भोजपुर में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 15, पूर्वी चंपारण में 14, नवादा में 13, कटिहार, मुजफ्फरपुर एवं अरवल में 12—12, सहरसा में 10, मधेपुरा, किशनगंज, समस्तीपुर एवं सारण में नौ-नौ, गया एवं शेखपुरा में आठ-आठ, सीतामढी एवं बांका में सात-सात, जहानाबाद एवं सुपौल में पांच-पांच, लखीसराय, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 37,430 लोगों के नमूने की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 383 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट