मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा आईएनएस मगर

कोचीन बंदरगाह ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, ‘‘ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत दूसरा भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे कोचीन बंदरगाह पहुंचा।’’

जमात

कोच्चि, 12 मई भारतीय नौसेना के एक जहाज से मालदीव से, 200 से अधिक भारतीय मंगलवार की शाम यहां पहुंचे जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गये थे।

कोचीन बंदरगाह ट्रस्ट के एक बयान के अनुसार, ‘‘ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत दूसरा भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे कोचीन बंदरगाह पहुंचा।’’

इसमें कहा गया है कि वापस आने वाले भारतीयों में 91 नागरिक केरल के, 83 तमिलनाडु के और 28 अन्य 15 दूसरे राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।

जहाज को बीटीपी जेटी पर खड़ा किया गया है तथा यात्रियों को उतारने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

एर्णाकुलम जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियां यात्रियों के परिवहन, पृथक-वास केंद्रों तथा एंबुलेंसों के बीच समन्वय कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु के लोग उन बसों से जा रहे हैं जिनका बंदोबस्त तमिलनाडु सरकार ने किया है। तमिलनाडु के एक नागरिक की टांग में फ्रेक्चर है।

पहले चरण में आईएनएस जलाश्व से मालदीव में फंसे 698 भारतीयों को 10 मई को वापस लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट