पंजाब 638 करोड़ रु के अतिरिक्त अनुदान का उपयोग कोरोना वायरस में राहत के लिए करें : हरसिमरत

एक बयान में बादल ने राजस्व घाटा अनुदान के तहत 638 करोड़ रुपये पंजाब को जारी करने के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

जमात

चंडीगढ़, 12 मई केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र से प्राप्त 638 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुदान का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए करना चाहिए और कोष की कमी का बहाना नहीं बनाना चाहिए।

एक बयान में बादल ने राजस्व घाटा अनुदान के तहत 638 करोड़ रुपये पंजाब को जारी करने के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा कि इस नए आवंटन के साथ, पंजाब को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए विशेष कोष समेत विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत 5,653 करोड़ रुपये मिले हैं।

उन्होंने कहा कि 638 करोड़ रुपये का उपयोग स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। इसके अलावा आम लोगों को राहत भी दी जानी चाहिए।

बठिंडा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली बादल ने कहा कि जब राज्य सरकार को ये कोष प्राप्त हो रहे हैं तो उसे धन की कमी का बहाना नहीं बनाना चाहिए।

बादल ने कहा कि इससे पहले राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष के तहत केंद्र से पंजाब सरकार को 247 करोड़ रुपये मिले थे।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य को 112 करोड़ रुपये मिले थे जिसका अबतक इस्तेमाल नहीं किया गया है। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों और वेंटिलेटरों की भारी कमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज