राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 138 नये मामले

अधिकारियों ने बताया कि जालौर जिले में 45 साल के एक व्यक्ति और बीकानेर जिले में 37 साल की एक महिला की मौत हुई है जो वायरस संक्रमित पाए गए थे। इसी तरह इस वायरस से जयपुर और नागौर में भी एक- एक और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 117 हो गयी है।

जमात

जयपुर, 12 मई राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 117 हो गयी है। इस बीच 138 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4126 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि जालौर जिले में 45 साल के एक व्यक्ति और बीकानेर जिले में 37 साल की एक महिला की मौत हुई है जो वायरस संक्रमित पाए गए थे। इसी तरह इस वायरस से जयपुर और नागौर में भी एक- एक और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 117 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 60 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में मंगलवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 138 नये मामले सामने आए जिनमें उदयपुर में 42, जयपुर में 34, जोधपुर में 25, नागौर—चूरू में छह—छह, कोटा में पांच, झुंझुनूं में चार, अजमेर—दौसा में तीन—तीन व सीकर दो नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\