कोविड-19 के मद्देनजर 1,702 महिला कैदी अंतरिम जमानत, पैरोल पर रिहा की गईं : महिला आयोग

महिला आयोग ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और कारागार महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, और कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 22 अप्रैल को अपनी ओर से की गई सिफारिशों पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए आठ राज्यों में 1,700 से अधिक महिला कैदियों को अग्रिम जमानत अथवा पैरोल पर रिहा किया गया ताकि कारागारों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो सके।

महिला आयोग ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और कारागार महानिरीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, और कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 22 अप्रैल को अपनी ओर से की गई सिफारिशों पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।

आयोग ने एक बयान में बताया कि आठ राज्यों के कारागारों से कुल 1,702 महिला कैदियों को अंतरिम जमानत अथवा पैरोल पर रिहा गया है।

उसकी ओर से प्रदान किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1039 महिला कैदियों को अंतरिम जमानत अथवा पैरोल पर रिहा गया है।

छत्तीसगढ़ में 107 महिला कैदियों को, दिल्ली में 73, गुजरात में 102, पश्चिम बंगाल में 93, हरियाणा में 223, मणिपुर में चार और तेलंगाना में 61 महिला कैदियों को अंतरिम जमानत पर या पैरोल पर रिहा किया गया है।

उधर, महिला आयोग ने अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों द्वारा एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर पिटाई के मामले में गुजरात पुलिस से कहा कि वह घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\