माता, पिता और भाई-बहनों को जिंदा जलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

युवक पिता की डांट से नाराज रहता था। घटना यहां से 100 किलोमीटर दूर दस्का शहर की है।

लाहौर , 11 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने एक युवक को माता पिता सहित पारिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

युवक पिता की डांट से नाराज रहता था। घटना यहां से 100 किलोमीटर दूर दस्का शहर की है।

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने मोहम्मद अशरफ के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी जिसमें अशरफ, उनकी पत्नी यास्मीन और उनके तीन बच्चे सोबिया, फौजिया और हैदर की मौत हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) एम फिरोज ने संवाददाताओं को सोमवार को बताया कि घटना के वक्त अशरफ का बड़ा बेटा अली हमजा मौजूद नहीं था।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने हमजा को हिरासत में लिया और उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने परिवार को आग के हवाले कर दिया था।’’

हमजा ने बताया कि काम नहीं करने और खराब संगत के कारण उसके पिता हमेशा उसे डांटते थे।

उसने बताया,‘‘जब मेरे माता पिता और भाई बहन सो रहे थे तब मैंने मकान में आग लगा दी और फरार हो गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now