कोविड-19 के केंद्र रहे वुहान में संक्रमण के नए मामले, स्थानीय अधिकारी निलंबित

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है। संक्रमण के ये सभी मामले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में पाए गए हैं। यह इलाका चांगक्विंग के अधिकार क्षेत्र में आता है।

बीजिंग, 11 मई चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केन्द्र रहे वुहान शहर में 30 दिन से ज्यादा समय के बाद कोविड-19 के नए मामले सामने आने पर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक स्थानीय अधिकारी को खराब प्रबंधन के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है। संक्रमण के ये सभी मामले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में पाए गए हैं। यह इलाका चांगक्विंग के अधिकार क्षेत्र में आता है।

खबर में कहा गया है कि झांग को आवासीय परिसर का सही प्रकार से प्रबंधन नहीं कर पाने की वजह से पद से हटाया गया है। इस स्थान में पहले संक्रमण के 20 मामले सामने आए थे।

वुहान में संक्रमण के पांच नए मामले रविवार को और एक मामला शनिवार को सामने आया। यहां 35 दिन से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था।

डोंगशिहू जिला स्वास्थ्य ब्यूरो के निदेशक ली पिंग ने कहा कि नए मामलों के सामने आने के बाद करीब 20 हजार लोगों का न्यूक्लिक एसिड परीक्षण अलग-अलग बैच में कराया जाएगा।

जिन लोगों की जांच कराई जाएगी उनमें से 5000 लोग सनमिन आवासीय समुदाय के आसपास रहने वाले हैं और अन्य 14 हजार लोग पास के बाजार दुओलुओकोउ से हैं।

वुहान में 650 ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

हुबेई प्रांत की आबादी पांच करोड़ 60 लाख से ज्यादा है और उसे वायरस का प्रसार रोकने के लिये 23 जनवरी से ही बंद कर दिया गया था। यह बंद 24 मार्च को वापस लिया गया।

वुहान शहर में बंद आठ अप्रैल को हटाया गया। शहर में करीब एक करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं।

इस बीच चीन ने सभी क्षेत्रों में कोविड-19 के जोखिम के स्तर को और कम कर दिया तथा उसकी पूरी तरह रोकथाम के संकेत दिये। चीन में कारोबार और कारखानों के खुलने के साथ ही स्थिति लगभग पूरी तरह सामान्य हो रही है।

चीन ने सोमवार को अपने सबसे प्रमुख थीम पार्क शंघाई डिज्नीलैंड को विषाणु संक्रमण रोधी उपायों के साथ खोल दिया।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, रविवार को देश में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सात मामले विदेश से आए लोगों से जुड़े हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 82,918 हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी