एजेंसी न्यूज
चक्रवात अम्फान : ओडिशा सरकार ने तटवर्ती जिलों में लोगों से नहीं लौटने की अपील की
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने मंगलवार को एक परामर्श जारी करके कहा कि जिलाधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य को लेकर राज्य में आने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए लेकिन उन्हें घर भेजने को लेकर विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।
कर्मचारी को भविष्य निधि में 10 प्रतिशत से अधिक योगदान की छ्रट, नियोक्ताओं के लिए बढाना जरूरी नहीं
Bhashaमंत्रालय ने एक बयान में कह, ‘‘ईपीएफ योजना, 1952 के तहत किसी भी सदस्य के पास वैधानिक दर (10 प्रतिशत) से अधिक दर पर योगदान करने का विकल्प होता है। पर कर्मचारी के संबंध में नियोक्ता अपने योगदान को 10 प्रतिशत (वैधानिक दर) तक सीमित कर सकता है।’’
केरल में कोरोना वायरस के 12 ताजा मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 642 हुयी
Bhashaप्रदेश में पिछले तीन दिनों में किसी भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है । राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 642 हो गयी है जबकि 72 हजार लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 455 लोग राज्य के विभिन्न अस्पतालों में हैं ।
औद्योगिक क्षेत्रों में काम शुरू, श्रमिकों की उपलब्धता, आपूर्ति श्रृंखला में बाधा जैसे मुद्दे उठे
Bhashaदिल्ली सरकार ने 18 मई से 31 मई के दौरान लॉकडाउन के चौथी चरण में औद्योगिक कारखानों को अलग अलग समय सीमा के साथ काम करने की अनुमति दे दी। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक ‘ए’ से लेकर ‘एल’ नाम से शुरू होने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रात: साढे सात बजे से लेकर सांय साढे पांच बजे तक काम होगा जबकि ‘एम’ से ‘जैड’ नाम से शुरू होने वाली औद्योगिक इकाइयां प्रात: साढे आठ बजे से लेकर सांय साढ़े छह बजे तक काम करेंगे।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2127 नये मामले सामने आये, 76 की मौत
Bhashaमंगलवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा जब राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या दो हजार से अधिक बढ़ी।
दिल्ली में शराब की निजी दुकानों को शुक्रवार से खोलने की अनुमति दी जा सकती है
Bhashaआबकारी विभाग ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मॉल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने बड़ी मंदी का खतरा जताया
Bhashaब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ‘‘गहन मंदी’’ की तरफ बढ़ रही है और कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रभाव से इसमें जल्द किसी सुधार की संभावना नहीं दिखाई देती है।
खाद्य प्रसंस्करण कंपानियों को 75 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम करने की छूट हो:नेस्ले
Bhashaमौजूदा समय में यह प्रमुख एफएमसीजी कंपनी प्रौद्योगिकियों के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही है और यह चिंता जताई है कि श्रमबल के कम उपयोग से कंपनी पर दबाव पड़ेगा और उसकी लागत में वृद्धि होगी।
महाराष्ट्र: निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर भाजपा के विधान परिषद सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि मामला आष्टी से विधान परिषद सदस्य सुरेश धास के खिलाफ शहर में एक निषिद्ध क्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
सड़क पर लगे अवरोधकों के चलते दुर्घटना के शिकार युवक को 75 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश
Bhashaअदालत ने कहा कि पीड़ित को दिल्ली पुलिस की लापरवाही और विफलता के लिए हर्जाने का दावा करने का अधिकार है।
सुकेश चंद्रशेखर ने उच्च सुरक्षा वार्ड में भेजने का विरोध किया, अदालत ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब
Bhashaचंद्रशेखर ने अपनी याचिका में उच्च सुरक्षा वार्ड में भेजे जाने का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों को एक करोड़ रुपये की रिश्वत नहीं देने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
बिजली मंत्रालय ने चक्रवात अम्फान का सामना करने के लिए कमर कसी
Bhashaमहा चक्रवात 'अम्फान' के बुधवार को पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है।
केंद्र शासित क्षेत्र लौट रहे लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का उप राज्यपाल ने लिया जायजा
Bhashaआधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल मुर्मू और उनकी पत्नी डॉक्टर स्मिता मुर्मू को उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी। द्विवेदी उधमपुर स्टेशन पर दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों का प्रबंध करने के लिए नोडल अधिकारी हैं।
गृह मंत्रालय की तरफ से ‘स्वदेशी’ पर स्पष्टीकरण आने तक सीएपीएफ की कैंटीन में खरीद प्रक्रिया पर रोक
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 फरवरी को घोषित किया था कि ये कैंटीन एक जून से केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री करेंगे ताकि घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके।
कोविड-19 से 6 करोड़ लोग गरीबी की दलदल में फंसेंगे, 100 देशों को 160 अरब डॉलर की सहायता:विश्वबैंक
Bhashaयह पूरी सहायता पंद्रह महीने की अवधि में दी जाएगी।
देश में कोरोना वायरस के मामले 1.05 लाख के पार, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम
Bhashaमंगलवार को सामने आए रिकॉर्ड मामलों में से अधिकतर लोग वे हैं जो विदेश या दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
गृह मंत्रालय की टीम कोविड-19 की स्थिति के निरीक्षण के लिए जाएगी प.बंगाल जाने तैयार : केंद्र
Bhashaराज्य में कोविड-19 की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय की कोई टीम राज्य का दौरा करती है तो वह उसकी अपनी मर्जी पर होगा न कि इस अदालत के किसी आदेश पर।
अधिवास के नए नियमों से सत्तर साल बाद एक बड़ी ऐतिहासिक गलती में हुआ है सुधार: जितेंद्र सिंह
Bhashaअधिवास के नए नियमों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए दौर का आगाज करार देते हुए उन्होंने कहा कि “इतिहास हमें सही साबित करेगा” और इससे सिद्ध होगा कि यह सुधार समानता और स्वस्थ लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है।
जम्मू कश्मीर में मूल निवास संबंधी नियमों पर राजनीतिक दलों का आरोप, केंद्र कर रहा जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश
Bhashaउन्होंने कहा कि यह सब ऐसे समय किया जा रहा है जब देश कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है।
इजराइली विदेश मंत्री ने सबसे पहले भारत को किया फोन, संबंधों को मजबूत करने का संकल्प जताया
Bhashaइससे एक दिन पहले, इजराइल और भारत के विदेश मंत्रियों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भागीदारी के लिए बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और विस्तारित करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने का संकल्प लिया था।