DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला कल यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 51वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है और टीम इस मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 15 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मुकाबले में 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकती है. पिछले मैच में टीम के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी हो सकती है. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी. अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और सुनील नरेन टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 51वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (DC vs KKR 51st Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला कल यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (DC vs KKR 51st Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला कल यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch DC vs KKR 51st Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला कल यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.