ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने बड़ी मंदी का खतरा जताया

ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ‘‘गहन मंदी’’ की तरफ बढ़ रही है और कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रभाव से इसमें जल्द किसी सुधार की संभावना नहीं दिखाई देती है।

लंदन, 19 मई ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था ‘‘गहन मंदी’’ की तरफ बढ़ रही है और कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रभाव से इसमें जल्द किसी सुधार की संभावना नहीं दिखाई देती है।

भारत मूल के ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने हाउस आफ लाड्र्स की आर्थिक समिति से कहा कि उनके हरसंभव प्रयास के बावजूद और ज्यादा रोजगार का नुकसान होगा। कोरोना वायरस महामारी से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में किये जाने वाले बदलावों और प्रतिक्रिया को सुनक ही देख रहे हैं।

सुनक ने समिति के समक्ष कहा, ‘‘इस लॉकडाउन का हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत अहम प्रभाव पड़ेगा। हम काफी गंभीर मंदी का सामाना कर सकते हैं, इस तरह की मंदी हमने पहले कभी नहीं देखी और इसका रोजगार पर भी असर होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमने इस तकलीफ को कम करने के लिये अप्रत्याशित कदम उठाये हैं, ऐसा होने के बावजूद में हर रोजगार को और हर व्यवसाय को नहीं बचा पाया हूं। आंकड़ों में हम इसे देख रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले दिनों में और कठिनाइयां आ सकतीं हैं।’’

अर्थव्यवसथा में वापस उछाल आने के बारे में पूछे गये सवाल पर इस वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बड़ा सुधार आने में समय लगेगा क्योंकि महामारी के प्रसार को रोकने के लिये जो लॉकडाउन लगाया गया है उसे अभी पूरी तरह से ढीला छोड़ने में समय लगेगा।

वित्त मंत्री की यह चेतावनी ऐसे समय सामने आई है जब राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के जारी नये आंकड़ों में यह बताया गया है कि कोराना वायरस लॉकडाउन के दौरान ब्रिटेन में बेरोजगारों की संख्या में आठ लाख 56 हजार 500 की बृद्धि हुई है। अप्रैल माह में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या बढ़कर 21 लाख तक पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें