गृह मंत्रालय की टीम कोविड-19 की स्थिति के निरीक्षण के लिए जाएगी प.बंगाल जाने तैयार : केंद्र

राज्य में कोविड-19 की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय की कोई टीम राज्य का दौरा करती है तो वह उसकी अपनी मर्जी पर होगा न कि इस अदालत के किसी आदेश पर।

जमात

कोलकाता, 19 मई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए मंत्रालय की एक टीम राज्य का दौरा करने के लिए तैयार है।

राज्य में कोविड-19 की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय की कोई टीम राज्य का दौरा करती है तो वह उसकी अपनी मर्जी पर होगा न कि इस अदालत के किसी आदेश पर।

अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार को रिट याचिका में कही गयी बातों पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। इस याचिका में राज्य में कोविड-19 की स्थिति से निपटने में प्रशासन द्वारा कुप्रबंधन करने का आरोप लगाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई की तारीख 26 मई को या उससे पहले उसके सामने रिपोर्ट रखी जाए।

याचिकाकर्ता कबीर शंकर बोस ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राज्य प्रशासन ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने में कुप्रबंधन किया।

गृह मंत्रालय के वकील वाई जे दस्तूर ने कहा कि मंत्रालय की एक टीम स्थिति का निरीक्षण करने के लिए तैयार है और फिर अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

उनका विरोध करते हुए राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने कहा कि पहले ही एक केंद्रीय टीम पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुकी है और उसने पर्याप्त सामग्री जुटायी थी। ऐसे में अब किसी केंद्रीय टीम के दौरे की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\