महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2127 नये मामले सामने आये, 76 की मौत

मंगलवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा जब राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या दो हजार से अधिक बढ़ी।

जमात

मुंबई, 19 मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2127 नये मामले आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,136 हो गयी जबकि 76 रोगियों की मौत होने से इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,325 हो गयी। इस रोग के कारण मुंबई में आज 43 लोगों की जान गयी।

मंगलवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा जब राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या दो हजार से अधिक बढ़ी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक एक दिन में इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी आज सर्वाधिक रही।

इससे पहले आज शाम में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने नये मामलों की संख्या 2100 बतायी थी और कुल मामलों की संख्या 37158 कही थी।

इस संक्रमण के कारण जिन 76 लोगों की जान गयी उनमें से 43 मुंबई में, थाणे शहर में 15, पुणे में छह, अकोला में तीन, नवी मुंबई, बुल्ढाना और नागपुर में दो-दो तथा औरंगाबाद, धुले और नासिक में एक-एक व्यक्ति की जान गयी।

राज्य में 1202 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कारण इस संक्रमण से चंगे होने वाले लोगों की संख्या 9639 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\