दिल्ली में शराब की निजी दुकानों को शुक्रवार से खोलने की अनुमति दी जा सकती है

आबकारी विभाग ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मॉल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की सभी निजी दुकानें शुक्रवार से खुलने की संभावना है क्योंकि दिल्ली सरकार ने इन्हें 21 मई तक अपनी मासिक भंडारण रिकॉर्ड (एमएसआर) का ब्यौरा सौंपने के लिए कहा है।

आबकारी विभाग ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मॉल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

इसने कहा कि दिल्ली में शराब की करीब 450 निजी दुकानें हैं जिन्हें सम- विषम आधार पर खुलने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली में मॉल और निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर शराब की सभी सरकारी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है।

आदेश में कहा गया है कि शराब की निजी दुकानों को हलफनामा देना होगा कि उनकी दुकान कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में नहीं पड़ती हैं।

इसने यह भी स्पष्ट किया कि शराब की निजी दुकानों को एमएसआर प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं खोला जा सकता है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी एल-7 लाइसेंसधारकों (शराब की निजी दुकानों) को निर्देश दिया जाता है कि 19 मई और 21 मई 2020 के बीच एमएसआर प्रक्रिया पूरी करें... एमएसआर अनुपालन रिपोर्ट और हलफनामा सौंपने के बाद दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलने की अनुमति दी जाएगी।’’

इसने कहा कि अगर कोई निजी दुकान गलत सूचना के आधार पर खुलती है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

सरकार ने चार मई को शराब की करीब 150 सरकारी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी जिसके बाद दुकानों पर लंबी कतारें लग गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड