Lucknow Super Giants Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 50वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ काफी भारी रहा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है. हालांकि, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाज टीम के लिए मैच का रुख बदल सकते हैं. ऋषभ पंत और एडेन मार्करम पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं और रजत पाटीदार भी बेहतरीन लय में हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
बारिश की वजह से यह मुकाबला 19-19 ओवरों का खेला जाएगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिचेल मार्श ने महज 56 गेंदों पर नौ चौके और नौ छक्के लगाए. मिचेल मार्श के अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को क्रुणाल पांड्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल पांड्या, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. क्रुणाल पांड्या, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 19 ओवर में 210 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 209/3, 19 ओवर (मिचेल मार्श 111 रन, अर्शिन कुलकर्णी 17 रन, निकोलस पूरन 38 रन, एडेन मार्कराम नाबाद 1 रन और ऋषभ पंत नाबाद 32 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (क्रुणाल पांड्या 1 विकेट, जोश हेज़लवुड 1 विकेट और रसिख सलाम डार 1 विकेट).
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY