LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Scorecard: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से दी शिकस्त, प्रिंस यादव ने चटकाए विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 50वां मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नौ रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर वापसी करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

बारिश की वजह से यह मुकाबला 19-19 ओवरों का खेला जाएगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिचेल मार्श ने महज 56 गेंदों पर नौ चौके और नौ छक्के लगाए. मिचेल मार्श के अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए.

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को क्रुणाल पांड्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल पांड्या, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. क्रुणाल पांड्या, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 19 ओवर में 210 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19 ओवर में छह विकेट खोकर महज 203 रन ही बना सकीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रजत पाटीदार ने महज 31 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए. रजत पाटीदार के अलावा टिम डेविड ने 40 रन बटोरे.

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रिंस यादव के अलावा शाहबाज अहमद ने दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 209/3, 19 ओवर (मिचेल मार्श 111 रन, अर्शिन कुलकर्णी 17 रन, निकोलस पूरन 38 रन, एडेन मार्कराम नाबाद 1 रन और ऋषभ पंत नाबाद 32 रन.)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (क्रुणाल पांड्या 1 विकेट, जोश हेज़लवुड 1 विकेट और रसिख सलाम डार 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 203/6, 19 ओवर (जैकब बेथेल 4 रन, विराट कोहली 0 रन, देवदत्त पडिक्कल 34 रन, रजत पाटीदार 61 रन, जितेश शर्मा 1 रन, टिम डेविड 40 रन, क्रुणाल पांड्या नाबाद रन और रोमारियो शेफर्ड नाबाद रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, प्रिंस यादव 3 विकेट और शाहबाज अहमद 2 विकेट).

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.