जरुरी जानकारी

Hantavirus Outbreak: क्रूज शिप MV Hondius से जुड़े 5 मामलों की WHO ने पुष्टि की, UK-US समेत 12 देशों को किया गया अलर्ट

WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यदि समय रहते सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय प्रभावी तरीके से लागू किए गए, तो इस संक्रमण को सीमित रखा जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कई देशों में यात्रियों और संपर्कों की पहचान की जा रही है, इसलिए आने वाले दिनों में और मामले सामने आ सकते हैं.

Hantavirus Outbreak: क्रूज शिप MV Hondius से जुड़े 5 मामलों की WHO ने पुष्टि की, UK-US समेत 12 देशों को किया गया अलर्ट

Hantavirus Outbreak: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को क्रूज शिप MV Hondius से जुड़े हंटावायरस संक्रमण के 5 मामलों की पुष्टि की है. इसके अलावा 3 अन्य मामलों को संदिग्ध माना जा रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद WHO ने 12 देशों को अलर्ट जारी किया है, जिनके नागरिक इस क्रूज शिप से यात्रा कर चुके हैं. OFW Viral Video Controversy: सऊदी अरब में 'क्रॉप टॉप' पहनकर टहलना दो महिला कर्मियों को पड़ा भारी; वीडियो वायरल होने के बाद कानूनी बहस छिड़ी

इन देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं.

WHO ने क्या कहा?

WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यदि समय रहते सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय प्रभावी तरीके से लागू किए गए, तो इस संक्रमण को सीमित रखा जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कई देशों में यात्रियों और संपर्कों की पहचान की जा रही है, इसलिए आने वाले दिनों में और मामले सामने आ सकते हैं.

WHO ने बताया कि अर्जेंटीना की लैब्स से लगभग 2,500 हंटावायरस डायग्नोस्टिक किट पांच देशों को भेजी जा रही हैं.

MV Hondius पर मौजूद हैं 149 लोग

डच ऑपरेटर Oceanwide Expeditions के अनुसार MV Hondius पर कुल 149 लोग मौजूद हैं और जहाज पर 23 देशों के नागरिक सवार हैं. यह जहाज दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटिश क्षेत्र सेंट हेलेना के पास यात्रा कर रहा था.

स्पेन में फंसा एयर एम्बुलेंस

इस बीच, दो संदिग्ध मरीजों को लेकर जा रहा एयर एम्बुलेंस स्पेन के कैनरी आइलैंड्स में तकनीकी खराबी के कारण फंस गया. स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरीजों के इलेक्ट्रिकल सपोर्ट सिस्टम में खराबी आने के बाद विमान को रोकना पड़ा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान केप वर्डे से एम्स्टर्डम जा रहा था और रास्ते में मोरक्को के माराकेश में ईंधन भरने की योजना थी. हालांकि मोरक्को के अधिकारियों ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी.

स्पेन ने मानवीय आधार पर दी अनुमति

स्पेन सरकार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय आधार पर MV Hondius को कैनरी आइलैंड्स में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. वहीं यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) जहाज पर मौजूद लोगों की स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को तत्काल निकाला जा सके.

बताया जा रहा है कि जहाज पर मौजूद बाकी यात्री और क्रू अगले 3 से 4 दिनों में कैनरी आइलैंड्स पहुंच सकते हैं.

क्या है हंटावायरस?

हंटावायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों और कृन्तकों के संपर्क में आने से फैलता है. यह वायरस सांस संबंधी गंभीर समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2026 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).