Bihar Cabinet Portfolio Allocation 2026: सम्राट चौधरी ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे, निशांत कुमार को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय; देखें पूरी सूची
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग दिया गया है. सरकार ने आर्थिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण विभाग वरिष्ठ नेताओं को सौंपे हैं.
Bihar Cabinet Portfolio Allocation 2026: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. विभागों के आवंटन के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता जैसे कई अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं. इसके अलावा चुनाव, नागरिक उड्डयन और वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, उनका जिम्मा भी मुख्यमंत्री संभालेंगे. नई कैबिनेट के गठन के तुरंत बाद विभागों के बंटवारे की घोषणा की गई, जिसके साथ ही बिहार सरकार की प्रशासनिक संरचना स्पष्ट हो गई है. Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट चौधरी सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री; पीएम मोदी की मौजूदगी में 31 मंत्रियों ने ली शपथ (Watch Videos)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2026 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

