एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | पाकिस्तान की 15 अरब डॉलर का नया कर्ज लेने की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार अपने विदेशी ऋण के भुगतान और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिये 15 अरब डॉलर का नया ऋण लेने की योजना बना रही है। यह किसी एक साल में पाकिस्तान के द्वारा लिया जाने वाले सबसे ज्यादा कर्ज होगा। स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को यह कहा गया।
विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1500 के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
देश की खबरें | 369 घरेलू उड़ानों से रविवार को 35,055 लोगों ने की यात्रा: पुरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे तक 369 घरेलू उड़ानों का संचालन किया गया, जिनमें 35,055 लोगों ने यात्रा की।
देश की खबरें | बाजारों में बनेंगे नियंत्रण कक्ष और निगरानी समितियां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनलॉक 1 के तहत राजधानी लखनऊ में बाजारों को सुनियोजित तरीके से खोलकर उनमें नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ-साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और जन संबोधन प्रणाली का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
देश की खबरें | श्रमिक विशेष ट्रेन में प्रवासी कामगार की मौत, सह यात्रियों ने शव के साथ बंगाल तक यात्रा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही एक श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार 50 वर्षीय एक प्रवासी कामगार की बीच रास्ते में ही मौत हो गई, जिससे अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, उन्होंने शव के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक यात्रा की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | गूगल नस्लीय समानता के समर्थन में: पिचई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल नस्लीय समानता का समर्थन करती है। गूगल उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो इसके लिये प्रयासरत हैं। दुनिया की इस प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी के भारतीय- अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचई ने रविवार को यह कहा।
विदेश की खबरें | स्पेसएक्स के अंतरिक्षयान ड्रैगन ने दो अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्व अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने एससीबीए सचिव के निलंबन को ‘अवैध’ बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी सावंत ने कार्यकारी समिति द्वारा वकील अशोक अरोड़ा को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के सचिव के पद से निलंबित किए जाने को "अवैध" और "नैतिक रूप से अत्याचार" करार दिया है। बार के निलंबित अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों में अंतराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र द्वारा लोगों के बीच अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी पाबंदियों को हटाये जाने की अनुमति दिये जाने के बाद महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु जैसे राज्यों और पूर्वोत्तर में शामिल कुछ राज्यों ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद अंतरराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखने का रविवार को फैसला किया।
विदेश की खबरें | पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वॉयर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करने की परपंरा दोबारा शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोप फ्रांसिस ने कहा, ‘‘ आज स्क्वॉयर खुल गया है और हम प्रसन्नता के साथ लौटे हैं।’’
देश की खबरें | मिजोरम में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन को रविवार को एक और महीने यानी 30 जून तक बढ़ा दिया है।
देश की खबरें | चीन के साथ सीमा विवाद के हल के लिए राजनयिक व सैन्य वार्ता जारी : शाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मौजूदा सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है तथा उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।
देश की खबरें | कोरोना वायरसः अस्पताल ने गलत शव देने के दावे को खारिज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में एक परिवार को 71 वर्षीय बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के कुछ घंटों बाद, अस्पताल फोन से आता है और कहा जाता है कि बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और उन्हें गैर कोविड वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है।
देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से एक और की मौत, चंडीगढ़ में भी संक्रमण के चार नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि 30 नए मरीज आने के बाद, कोविड-19 के मामलों की संख्या 2,263 पहुंच गई है।
देश की खबरें | राज्यों ने लॉकडाउन में और अधिक छूट देते हुए अलग-अलग दिशानिर्देश जारी किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकारों ने अंतर-राज्यीय यात्रा की इजाजत देने सहित ‘अनलॉक-1’ के अलग-अलग दिशानिर्देश रविवार को जारी किये। वहीं, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना ने कई छूट के साथ लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया।
देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए, दो की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस सक्रमण के अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 299 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,221 तक पहुंच गई।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने पर बुधवार को विचार करेगा अडानी पावर का निदेशक मंडल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडानी पावर का निदेशक मंडल बुधवार को होने वाली बैठक में बीएसई और एनएसई से कंपनी की सूचीबद्धता समाप्त करने पर विचार करेगा।
देश की खबरें | तेलंगाना में निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, अंतरराज्यीय आवाजाही पर से पाबंदियां हटा ली गई हैं।
देश की खबरें | कोविड-19 राजनीतिक नहीं, मानवीय संकट: गुजरात उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी से संबंधित एक जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अपने ताजा आदेश में कहा कि कोविड-19 राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय संकट है और महज सरकार की आलोचना करने से न तो चमत्कारिक रूप से लोग ठीक होने लगेंगे और न ही मर चुके लोग जिंदा होने वाले।
जरुरी जानकारी | एशियाई देशों को बुनियादी संरचना समर्थन के लिये सावर्जनिक-निजी भागीदारी पर जोर देने की जरूरत: एडीबी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई देशों को कोरोनो वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने के लिये सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिये। यह बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी और तकनीकी विशेषज्ञता को आकर्षित करने में मदद करेगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने एक ब्लॉग में यह कहा।