देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस सक्रमण के अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 299 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,221 तक पहुंच गई।

जियो

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस सक्रमण के अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 299 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,221 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को कोविड-19 के दो मरीज की मौत के साथ ही अब तक इस घातक वायरस से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना के 242 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3,807 पहुंची: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक सामने आए 3,221 मामलों में से 1,218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1,950 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के मुताबिक, संक्रमितों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से वापस आए लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: उद्धव सरकार का फैसला, महाराष्ट्र में अंतिम वर्ष की विश्वविद्यालय परीक्षा रद्द, एग्रीगेट के आधार पर छात्रों को नंबर देकर पास किया जाएगा.

रायचुर और बीदर में एक-एक मौत का मामला सामने आया।

रायचुर में महाराष्ट्र से आए 50 वर्षीय व्यक्ति की 29 मई को अस्पताल में मौत हुई। वापस आने के बाद उसे पृथक-वास में रखा गया था।

वहीं, बीदर में निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय व्यक्ति को लक्षण दिखाई देने के बाद 18 मई को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उनकी घर में ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट