India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगा. साथ ही यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह खिताबी मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah T20I Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing XI)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
Final ಫೈಟ್ಗೆ ಇಲ್ಲಿದೆ ಎರಡೂ ತಂಡಗಳ ‘Playing XI’📋
Trophy ಗೆಲ್ಲುವ ಬಲಿಷ್ಠ ಪಡೆ ಯಾವುದು?👀
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | ICC Men’s #T20WorldCup 👉🏻 FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. pic.twitter.com/eBSyiEaJeL
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 8, 2026
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं.
टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगा. साथ ही यह फाइनल भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. सेमीफाइनल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

