विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1500 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

काठमांडू, 31 मई देश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 जून तक बढ़ा दी है और प्रभावित क्षेत्रों में सेना तैनात करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया SpaceX Dragon सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा.

नेपाल में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकार्ड 189 नए मामले सामने आए थे।

दो साल की बच्ची समेत दो और रोगियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतकों का आंकड़ा आठ पर पहुंच गया। बच्ची अपने परिजनों के साथ भारत से नेपाल पहुंची थी।

यह भी पढ़े | नेपाल: पिछले 24 घंटें में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1567 हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 35 वर्षीय जिस दूसरे मरीज की संक्रमण से मौत हुई है वह दलेख जिले में पृथक-वास में था।

नेपाल में अभी 1340 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देश में 69,582 पालीमर चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट किए गए हैं।

देश में लॉकडाउन को बढ़ाये जाने पर फैसला लेने के लिए शनिवार को कैबिनेट की बैठक हुई।

इस बीच सरकार ने 30 जून तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन स्थगित रखने का भी फैसला किया।

अभी चल रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि दो जून को समाप्त होनी है।

सरकार ने लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों में सेना को तैनात करने का निर्णय लिया है।

सरकार ने विदेश में फंसे नेपाली लोगों को प्राथमिकता के आधार पर स्वदेश लाने का भी निर्णय लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\