देश की खबरें | बाजारों में बनेंगे नियंत्रण कक्ष और निगरानी समितियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनलॉक 1 के तहत राजधानी लखनऊ में बाजारों को सुनियोजित तरीके से खोलकर उनमें नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ-साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और जन संबोधन प्रणाली का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

जियो

लखनऊ, 31 मई अनलॉक 1 के तहत राजधानी लखनऊ में बाजारों को सुनियोजित तरीके से खोलकर उनमें नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ-साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और जन संबोधन प्रणाली का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बाजारों को सुनियोजित ढंग से खोला जाए। उन्हें खोलने से पहले वहां पर समुचित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बाजारों में मार्केट कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और आवश्यकतानुसार निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे व जन संबोधन प्रणाली की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसर जासूसी करते पकड़े गए, 24 घंटे के भीतर छोड़ने को कहा गया : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि बाजार स्तर पर निगरानी तंत्र विकसित कर लिया जाए। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के साथ ही स्थानीय बाजार के व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए समुचित व्यवस्था की जाए, विशेषकर मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-प्रधानमंत्री मोदी के सही फैसलों से कारण भारत में COVID-19 से हुई कम मौतें.

प्रकाश ने कहा कि अधिकारी कोविड-19 के मद्देनजर निगरानी के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। बाजारों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फीड को ऑनलाइन कनेक्टिविटी के साथ क्रियाशील बनाएं ताकि मोबाइल फोन पर भी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ अधिकारी बैठकों के लिए भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें ताकि समय की बचत की जा सके और अधिक से अधिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\