एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | देश में एक दिन में रिकार्ड 14 हजार के करीब मामले, चेन्नई में फिर लॉकडाउन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरे महीने के दुखद सिलसिले को बरकरार रखते हुए भारत में शुक्रवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस महामारी के रिकार्ड 13,856 मामले दर्ज किये गए जबकि चेन्नई में संक्रमण में तेजी से बढोतरी के बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है ।
देश की खबरें | क्या चीन के साथ टकराव के मामले में जांच के लिए समिति बनाई जाएगी :येचुरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करगिल युद्ध के दौरान खामियों की जांच करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी द्वारा समिति के गठन की याद दिलाते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि क्या मौजूदा सरकार चीन से हाल ही में हुए टकराव में खुफिया जानकारी नहीं मिल पाने के संबंध में पड़ताल के लिए इसी तरह की समिति बनाएगी?
विदेश की खबरें | जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन ने ईरान पर परमाणु स्थलों तक पहुंच के लिये बनाया दबाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वियना स्थित आईएईए में रूस के दूत मिखाइल उल्यानोव ने ट्विटर पर कहा कि उनके देश और चीन ने उस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया जिसका प्रस्ताव जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की बैठक में दिया था।
देश की खबरें | इस साल पुरी में रथ यात्रा पर रोक लगाने का आदेश वापस लेने के लिये न्यायालय में याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पुरी में इस साल भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक वार्षिक रथ यात्रा के आयोजन पर रोक लगाने का आदेश वापस लेने के लिये उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गयी।
जरुरी जानकारी | पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ श्रृंखला का वेबिनार ‘योग एवं स्वास्थ्य’ को समर्पित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को ‘देखो अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला को ‘योग एवं स्वास्थ्य’ विषय को समर्पित किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।
देश की खबरें | केरल में 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार के अपराध में चार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में करीब दो साल पहले 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने के अपराधियों को यहां की एक अदालत ने चार लोगों को 20—20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।
देश की खबरें | मुंबई से 184 प्रवासियों को लेकर चार्टर्ड विमान उत्तराखंड पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जॉलीग्रांट पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शांति चमोली ने बताया कि महाराष्ट्र के प्रवासियों को लेकर चार्टर्ड विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा जिसके बाद उन्हें बाहर खडी बसों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना किया गया ।
देश की खबरें | इरोज ग्रैंड होटल को कोविड अस्पताल बनाने के सरकार के फैसले पर रोक से अदालत का इंकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इरोज ग्रैंड रिसॉर्टस एंड होट्ल्स प्राइवेट लिमिटेड के एक होटल को अस्थाई रूप से कोविड अस्पताल में बदले जाने संबंधी जिला प्रशासन के आदेश पर रोक लगाने से इंकार करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और हालात पर काबू पाने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।
देश की खबरें | दिल्ली हिंसा: पुलिस ने आप के निलंबित पार्षद के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शुक्रवार को दो आरोपपत्र दायर किए।
देश की खबरें | गलवान घाटी में शहीद हुए पंजाब के दो सैनिकों का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लड़ते-लड़ते शहीद हुए पंजाब के दो सैनिकों गुरबिंदर सिंह और गुरतेज सिंह का शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
देश की खबरें | कामगारों से किराया लिये बगैर उन्हें घर पहुंचाया जाये: न्यायालय का केन्द्र और राज्यों को आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केन्द्र और सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि रास्ते में फंसे ऐसे सभी कामगारों से किसी भी प्रकार का किराया लिये बगैर ही उनके पैतृक स्थान पहुंचाये, जो घर जाने के इच्छुक हैं ।
देश की खबरें | सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए गए दलों ने सरकार की आलोचना की, प्रक्रिया पर उठाए सवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद, आप और एआईएमआईएम जैसी विपक्षी पार्टियों ने भारत-चीन सीमा पर स्थिति के संबंध में चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित नहीं किए जाने पर शुक्रवार को नाराजगी जतायी तथा आमंत्रण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एनआईपीएफपी के चेयरमैन नियुक्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आर्थिक शोध संस्थान ने कहा कि पटेल 22 जून से यह पद संभालेंगे। वह विजय केलकर का स्थान लेंगे। केलकर ने एक नवंबर, 2014 को संस्थान के चेयरमैन का पद संभाला था।
जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात अवसर तलाशने के लिये भारतीय मिशनों को 1,500 उत्पादों की सूची भेजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने अपने संबंधित देशों में घरेलू कंपनियों के लिए निर्यात के अवसरों का पता लगाने को भारतीय मिशनों के साथ कपड़ा और चमड़ा उत्पादों सहित 1,500 उत्पादों की सूची साझा की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की दो सीटें जीतीं, एक भाजपा के खाते में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल व नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत राजस्थान से राज्यसभा के नये सदस्य होंगे। राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में इन तीनों ने जीत दर्ज की।
देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के युवक की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रहने वाले दो युवक राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक राजमार्ग पर कार से जा रहे थे जब एक मोड़ आने पर चालक के नियंत्रण खो देने के कारण कार खेत में चली गई और इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
देश की खबरें | हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री आईसीयू में भर्ती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया ।
जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में मामूली सुधार, सस्ते आयात से घरेलू उत्पादकों को सुरक्षा देने की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में सस्ते तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तिलहन की कीमत में मामूली गिरावट को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेल कीमतों में मामूली सुधार दर्ज हुआ।
देश की खबरें | राजनाथ को मास्को में 24 जून को होने वाली सैन्य परेड का न्योता मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मास्को में 24 जून को होने वाली वृहद सैन्य परेड में शामिल होने का न्योता दिया है। राजनयिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।
देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या आठ हजार के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 337 ताजा मामले सामने आए और महामारी से दस मरीजों की जान चली गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,281 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 124 पर पहुंच गई।