देश की खबरें | गलवान घाटी में शहीद हुए पंजाब के दो सैनिकों का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लड़ते-लड़ते शहीद हुए पंजाब के दो सैनिकों गुरबिंदर सिंह और गुरतेज सिंह का शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जियो

संगरूर/मनसा (पंजाब), 19 जून लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ लड़ते-लड़ते शहीद हुए पंजाब के दो सैनिकों गुरबिंदर सिंह और गुरतेज सिंह का शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सिपाही गुरबिंदर सिंह (22) का संगरूर जिले के सुनाम के उनके पैतृक टोलावाल गांव में जबकि गुरतेज सिंह (23) का मनसा जिले की बुढलाधा तहसील के बीरे वाला डोगरा गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग' किट के ज़रिए 12680 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट, 951 लोग पाए गए पॉजिटिव: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान शहीदों के परिवारों ने नम आंखों से उन्हें विदाई देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इन वीर जवानों की शहादत पर उन्हें गर्व है।

सैनिकों के पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचे तो ''शहीद अमर रहे'' जैसे नारे गूंज उठे।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

गुरबिंदर की चिता को उनके भाई ने जबकि गुरतेज की चिता को उनके पिता तथा भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना, पुलिस, नागरिक प्रशासन के अधिकारी और राजनीति दलों के नेता तथा बड़ी तादाद में गांववासी मौजूद रहे।

इस दौरान सेना ने शहीदों को सलामी दी।

गांव वासियों ने जवानों की शहादत को नमन करते हुए चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

गुरबिंदर सिंह का परिवार इस साल उनकी शादी की योजना बना रहा था। इसके लिये गांव में उनके घर में काम चल रहा था। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह तिरंगे में लिपटे हुए अपने घर वापस लौटे।

गुरबिंदर मार्च 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। वह तीसरी पंजाब रेजिमेंट से थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई और बहन है। वह अपने परिवार में सबसे छोटे थे।

गुरबिंदर के मामा जगसीर सिंह ने बताया कि पिछले साल जब वह कुछ समय के लिये घर आए थे तो उनकी सगाई कर दी गई थी।

वहीं सिपाही गुरतेज सिंह के परिवार में उनके पिता विरसा सिंह और मां प्रकाश कौर के अलावा दो बड़े भाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड