जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में मामूली सुधार, सस्ते आयात से घरेलू उत्पादकों को सुरक्षा देने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में सस्ते तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तिलहन की कीमत में मामूली गिरावट को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेल कीमतों में मामूली सुधार दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, 19 जून बाजार में सस्ते तेलों का आयात बढ़ने के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तिलहन की कीमत में मामूली गिरावट को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेल कीमतों में मामूली सुधार दर्ज हुआ।

बाजार सूत्रों का कहना है कि देश में खाद्य तेलों की मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने बताया कि बाजार में सोयाबीन बीज, मूंगफली, सूरजमुखी तेल के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से पांच से 10 प्रतिशत कम चल रहे हैं जबकि देश के भीतर खाद्य तेलों की लगभग 70 प्रतिशत की कमी है। इसकी यही वजह है कि विदेशों से काफी सस्ते खाद्य तेलों का बड़ी मात्रा में आयात होता है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में तेजी का रुख था और सूत्रों का मानना है कि अगले महीने विदेशों से सस्ते तेलों का आयात काफी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय तिलहन पैदावार के साथ तिलहन खलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है जिसे देखते हुए सरकार को सख्त कदम उठाने के बारे में विचार करना चाहिये। विदेशी तेलों में विगत छह माह में लगभग 20 से 30 प्रतिशत की गिरावट आई है जिससे ये तेल काफी सस्ते हो गये हैं।

शुक्रवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

सरसों तिलहन - 4,690- 4,715 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,850 - 4,900 रुपये।

वनस्पति घी- 995 - 1,100 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,190 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,960 - 2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,600 - 1,745 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,670 - 1,790 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,000 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,850 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,000 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,865- 3,890 लूज में 3,665--3,690 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड