देश की खबरें | हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री आईसीयू में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया ।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें मैक्स अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया ।

सूत्रों ने संकेत दिया है कि जैन (55) का प्लाज्मा पद्धति से उपचार किए जाने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग' किट के ज़रिए 12680 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट, 951 लोग पाए गए पॉजिटिव: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मैक्स अस्पताल में भर्ती किए जाने से पहले एक सरकारी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था ।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि भी हुई है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions:सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

एक सूत्र ने बताया, ‘‘शाम में उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया।’’

आरजीएसएसएच के सूत्रों ने बताया कि मंत्री की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनके परिवारवाले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना चाहते थे ।

इससे पहले दिन में जैन का उपचार करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन स्तर (एसपीओ2) गिरने के कारण उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। सामान्य स्तर करीब 95 होता है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए उन्हें अस्पताल की आईसीयू में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड