देश की खबरें | दिल्ली हिंसा: पुलिस ने आप के निलंबित पार्षद के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शुक्रवार को दो आरोपपत्र दायर किए।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शुक्रवार को दो आरोपपत्र दायर किए।

पुलिस ने दंगे से जुड़े मामलों में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी के समक्ष आरोपपत्र दायर किए।

यह भी पढ़े | दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग' किट के ज़रिए 12680 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट, 951 लोग पाए गए पॉजिटिव: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामले की जानकारी रखने वाले एक वकील ने कहा कि आरोपपत्र धारा 147 और 148 (दंगा), 149 (गैर कानूनी रूप से एकत्र होने) तथा 34 (समान इरादा) सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किए गए हैं।

पुलिस ने पूर्व में हुसैन के खिलाफ गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपपत्र दायर किया था तथा एक अन्य आरोपपत्र फरवरी में दंगे से जुड़े मामले में दायर किया था।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

वकील जावेद अली ने कहा कि हुसैन को मामलों में गलत ढंग से फंसाया गया है।

हुसैन को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की कथित साजिश से जुड़े एक मामले में कड़े आतंकवाद रोधी गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत भी नामजद किया गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों तथा विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी को सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों में कम से कम 53 लोग मारे गए थे और लगभग 200 अन्य घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड