जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात अवसर तलाशने के लिये भारतीय मिशनों को 1,500 उत्पादों की सूची भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने अपने संबंधित देशों में घरेलू कंपनियों के लिए निर्यात के अवसरों का पता लगाने को भारतीय मिशनों के साथ कपड़ा और चमड़ा उत्पादों सहित 1,500 उत्पादों की सूची साझा की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जून वाणिज्य मंत्रालय ने अपने संबंधित देशों में घरेलू कंपनियों के लिए निर्यात के अवसरों का पता लगाने को भारतीय मिशनों के साथ कपड़ा और चमड़ा उत्पादों सहित 1,500 उत्पादों की सूची साझा की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विभिन्न निर्यात संवर्द्धन परिषदें करीब 15 मिशनों के संपर्क में है। कोविड-19 की वजह से यात्रा पर अंकुश के चलते मिशनों ने डिजिटल बी2बी बैठकें कराने की बात की है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

अधिकारी ने कहा कि इस कदम का मकसद घरेलू निर्यातकों के लिए वैकल्पिक आपूर्ति श्रृंखला और बाजार अवसर ढूंढने के लिए विदेशों में भारतीय मिशनों को शामिल करना है। अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह श्रृंखला टूट चुकी हैं।

इन उत्पादों में चमड़ा, कपड़ा, कृषि रसायन, इलेक्ट्रिकल उपकरण, मसाले और समुद्री उत्पाद शामिल हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

मंत्रालय ने चीन से आयात किए जाने वाले 1,054 प्रमुख उत्पादों का आकलन किया है। इनमें से 168 उत्पाद ऐसे हैं जिनमें भारत काफी हद तक पड़ोसी देश पर निर्भर है। इसी तरह 550 ऐसे उत्पाद हैं जिनमें भारत और चीन दोनों बड़े निर्यातक हैं। इन उत्पादों में भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कमी की भरपाई कर सकता है।

अधिकारी ने कहा कि चिह्नित उत्पादों की सूची (1,054 और 550) विदेशों में मिशनों के साथ साझा की गई है ताकि वे संबंधित देशों में इनके निर्यात के अवसरों का पता लगा सकें और हमारे निर्यातकों की मदद कर सकें।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने कहा था कि भारतीय मिशन घरेलू कंपनियों और निर्यातकों के लिए कारोबार के अवसरों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और भारत को निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने में मदद कर सकते हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड