देश की खबरें | केरल में 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार के अपराध में चार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में करीब दो साल पहले 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने के अपराधियों को यहां की एक अदालत ने चार लोगों को 20—20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।

जियो

कोच्चि, 19 जून केरल में करीब दो साल पहले 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार करने के अपराधियों को यहां की एक अदालत ने चार लोगों को 20—20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी जे विंसेट ने चारों को 20—20 साल के कारावास की सजा सुनाई एवं 25 —25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ।

यह भी पढ़े | सर्वदलीय नेताओं की बैठक खत्म, कहा - पीएम मोदी ने कहा- हमारी एक इंच जमीन की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुनवाई के दौरान 16 वर्षीय पीड़िता ने पिछले साल सितंबर में आत्महत्या कर ली थी ।

पीड़िता ने उसी साल मई में अदालत में अपना बयान दिया था ।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

अभियोजन के अनुसार, प्रथम अभियुक्त अरूण किशोरी के समक्ष प्यार का इजहार करने के बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर फोर्ट कोच्चि बीच ले गया जहां उसे जबरन शराब पिलायी गयी एवं नशीला पदार्थ दिया गया ।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि समुद्र तट के निकट एक स्थान पर यौन उत्पीड़न करने के बाद उसे एर्णाकुलम के एक अपार्टमेंट में ले जाया गया जहां 13 अक्टूबर 2018 की रात उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\