देश की खबरें | क्या चीन के साथ टकराव के मामले में जांच के लिए समिति बनाई जाएगी :येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करगिल युद्ध के दौरान खामियों की जांच करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी द्वारा समिति के गठन की याद दिलाते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि क्या मौजूदा सरकार चीन से हाल ही में हुए टकराव में खुफिया जानकारी नहीं मिल पाने के संबंध में पड़ताल के लिए इसी तरह की समिति बनाएगी?

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून करगिल युद्ध के दौरान खामियों की जांच करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी द्वारा समिति के गठन की याद दिलाते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को कहा कि क्या मौजूदा सरकार चीन से हाल ही में हुए टकराव में खुफिया जानकारी नहीं मिल पाने के संबंध में पड़ताल के लिए इसी तरह की समिति बनाएगी?

सूत्रों के अनुसार येचुरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक में यह सवाल रखा।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला: शहीद कर्नल संतोष बाबू के परिवार को 5 करोड़ रुपये की मदद, पत्नी को ग्रुप-1 की नौकरी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रणनीतिक मामलों के विश्लेषक के सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में करगिल समिति को जिले में पाकिस्तान के हमलों से संबंधित घटनाक्रम की समीक्षा करने और इस तरह के सशस्त्र हमलों से देश की सुरक्षा करने के लिए जरूरी कदम सुझाने का काम सौंपा गया था।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘क्या हमारे सैनिकों की जान बचाई जा सकती थी? खामियों, खुफिया नाकामियों आदि पर अनेक सवाल उठे हैं। करगिल के बाद वाजपेयी सरकार ने खामियों का पता लगाने तथा सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए सुझाव देने के लिहाज से के सुब्रमण्यम समिति बनाई थी। क्या इस तरह का कोई विचार है?’’

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का स्पष्ट निर्धारण होना चाहिए ताकि सीमा पर अमन-चैन बना रहे।

सूत्रों ने बताया कि वाम नेता ने सरकार से 1954 के पंचशील समझौते में अंकित पांच सिद्धांतों का पालन करने की भी जरूरत बताई।

एक सूत्र के अनुसार येचुरी ने बैठक में कहा, ‘‘सरकार को चीन के साथ उच्चस्तरीय वार्ता करनी चाहिए ताकि एलएसी के स्पष्ट निर्धारण समेत जरूरी कदम उठाये जा सकें और सीमा पर अमन-चैन बनाकर रखा जा सके।’’

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़पों में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करते हुए येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ने देने के लिहाज से लिए गए फैसलों पर सरकार के साथ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड