देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की दो सीटें जीतीं, एक भाजपा के खाते में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल व नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत राजस्थान से राज्यसभा के नये सदस्य होंगे। राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में इन तीनों ने जीत दर्ज की।

जियो

जयपुर, 19 जून कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल व नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत राजस्थान से राज्यसभा के नये सदस्य होंगे। राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में इन तीनों ने जीत दर्ज की।

भाजपा के दूसरे प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत थे जो चुनाव हार गए।

यह भी पढ़े | दिल्ली में रैपिड ऐंटिजेन टेस्टिंग' किट के ज़रिए 12680 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट, 951 लोग पाए गए पॉजिटिव: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिणाम के अनुसार कांग्रेस के वेणुगोपाल को 64 व नीरज डांगी को 59 मत मिले। वहीं भाजपा के राजेंद्र गहलोत को 54 मत मिले जबकि हारे प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत के खाते में 20 मत आए। भाजपा का एक मत खारिज हो गया।

राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक व भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है। राज्यसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों व माकपा के एक विधायक ने भी कांग्रेस के प्रत्याशियों का समर्थन किया। कुल 200 में से 198 वोट पड़े। कांग्रेस के मास्टर भंवर लाल मेघवाल गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं माकपा के गिरधारी लाल भी तबीयत खराब होने के कारण मतदान करने नहीं आए।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions:सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

राजस्थान से राज्यसभा के लिये कुल 10 सीटें हैं। आज के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की सात सीटें व कांग्रेस की तीन सीटें हो गयी हैं। कांग्रेस की ओर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राज्यसभा में भेजे गए हैं। सिंह पिछले वर्ष भाजपा के मदन लाल सैनी के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर निर्विरोध चुने गये थे।

कांग्रेस ने पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को यहां से राज्यसभा के लिए चुना था। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, नारायण पंचारिया व रामनारायण डूडी का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने के बाद यह चुनाव हुए हैं। ये चुनाव पहले 26 मार्च को होना था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण महामारी को देखते हुए इसे टाल दिया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि हमने एकजुट होकर धन की ताकत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों को हराया है।

राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने कहा, ‘'हमें खुशी है कि हमने एकजुट होकर धन की ताकत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने वाली ताकतों को हराने की सुनिश्चिता की।’' उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों की जीत है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान में प्रजातंत्र जीता और षड्यंत्र हारा है। सुरजेवाला ने कहा, '‘ यह एक सबक है भारतीय जनता पार्टी के लिये, यह एक सबक है अमित शाह, जे पी नड्डा, राजस्थान की भाजपा के उन सब नेताओं के लिये जो जनता के द्वारा नकार दिये जाने के बावजूद अल्पमत को बहुमत में बदलने का षड्यंत्र कर रहे थे। प्रजातंत्र जीता और षडयंत्र तंत्र हारा।'

वहीं मतदान के दौरान विधायक वाजिब अली ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया। दरअसल नगर सीट से विधायक वाजिब अली हाल ही में आस्ट्रेलिया से लौटे थे। सुबह जब वे वोट डालने विधानसभा में आए तो उन्हें मत पत्र दे दिया गया। लेकिन इसी बीच भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताई कि विधायक एक ही दिन पहले विदेश से लौटे हैं। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका मतपत्र ले लिया। इसके बाद उन्होंने पीपीई किट पहनकर अपना मत डाला।

इस बीच विधायक के खिलाफ कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन नहीं करने की शिकायत पुलिस में की गयी है। पुलिस ने कहा है कि उसे शिकायत मिली है जिसकी जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इन चुनावों को लेकर राज्य में कांग्रेस व भाजपा में काफी बयानबाजी भी हुई। कांग्रेस की ओर से विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोप लगाए गए और इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो व विशेष कार्यबल एसओजी में की गयी। दोनों पार्टियों ने अपने व समर्थक विधायकों को यहां होटलों में रुकवाया हुआ था जहां से वे अलग अलग बसों से विधानसभा में मतदान करने पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू