देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या आठ हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 337 ताजा मामले सामने आए और महामारी से दस मरीजों की जान चली गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,281 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 124 पर पहुंच गई।

जियो

बेंगलुरु, 19 जून कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 337 ताजा मामले सामने आए और महामारी से दस मरीजों की जान चली गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,281 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 124 पर पहुंच गई।

इसके अलावा एक दिन में 230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या पांच हजार के ऊपर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions:सर्वदलीय बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा अब भी जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार 19 जून की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 8,281 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें 124 मरीजों की मौत हो गई और 5,210 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक में चीन के साथ तनाव पर हुई चर्चा.

बुलेटिन में बताया गया कि अभी राज्य में 2,943 मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमें से 2,865 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक-वास में रखे गए हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 78 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।

कोविड-19 से मरने वाले दस मरीजों में से सात बेंगलुरु शहरी, दो बीदर और एक विजयपुरा का है।

संक्रमण के ताजा सामने आए 337 मामलों में से 93 लोग वे हैं जो अन्य राज्यों से वापस आए थे और 11 वे हैं जो विदेश से लौटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड