एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर उतरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के किसान शुक्रवार को विवादित कृषि विधेयकों को हाल में संसद से पारित करने के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
देश की खबरें | हार्दिक पटेल नहीं जा सकेंगे गुजरात से बाहर, अदालत ने खारिज की उनकी अर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की वह अर्जी स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने गुजरात से बाहर जाने से उन्हें प्रतिबंधित करने वाली जमानत की शर्त को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का अनुरोध किया था।
देश की खबरें | जेसीबी पुरस्कार के लिए चुनी गई पांच में से तीन किताबें महिला लेखकों की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साहित्य के क्षेत्र में जेसीबी पुरस्कार 2020 के लिए चुनी गई (शॉर्ट लिस्ट) पांच में तीन किताबें महिला लेखकों की हैं।
देश की खबरें | कोविड-19: पुडुचेरी और तेलंगाना में सात़. सात लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 608 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या केंद्रशासित प्रदेश में बढ़कर 25,489 हो गई।
देश की खबरें | लॉकडाउन: साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेक्चरर खेतों में मजदूरी करने को मजबूर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले नवनाथ गोरे मार्च तक अहमदनगर जिले के एक कॉलेज में व्याख्याता (लेक्चरर) के पद पर कार्यरत थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए लागू बंद की वजह से उनकी अनुबंध वाली नौकरी चली गई और वह अब खेतिहर मजदूर होकर रह गए हैं।
देश की खबरें | वकीलों के कार्यालयों पर वाणिज्यिक संपत्ति कर के खिलाफ याचिका पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह वकीलों के एक एसोसिएशन द्वारा दायर उस याचिका पर 30 सितंबर को सुनवाई करेगा जिसमें नगर निगमों द्वारा अधिवक्ताओं के कार्यालयों पर वाणिज्यिक संपत्ति कर लगाने को चुनौती दी गयी है।
विदेश की खबरें | स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारी को पुलिस थाने में संदिग्ध ने मारी गोली, मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण लंदन में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने पुलिस थाने के भीतर स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी।
देश की खबरें | आईएसआईएस से प्रशिक्षित भारतीय नागरिक को एनआईए अदालत ने दोषी पाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि की एक अदालत ने 2015 में इराक में आईएसआईएस द्वारा प्रशिक्षित भारतीय नागरिक को भारत तथा इराक की सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आपराधिक षडयंत्र रचने का दोषी करार दिया है।
देश की खबरें | लता मंगेशकर, एआर रहमान और सलमान खान ने एसपी बालासु्ब्रमण्यम को याद किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर, संगीतकार एआर रहमान, अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
देश की खबरें | मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री सुगा से की बातचीत, भारत आने का दिया आमंत्रण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के अपने समकक्ष योशिहिदे सुगा से फोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी में हुई प्रगति को और मजबूत करने का इरादा जताया।
देश की खबरें | कोविड-19 और डेंगू से जूझ रहे मनीष सिसोदिया की हालत अब बेहतर: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 और डेंगू के दोहरे संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत अब बेहतर है। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कोविड-19: न्यायालय ने धर्म के आधार पर लोगों की पहचान करने के खिलाफ याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 से संबंधित जानकारी के संबंध में लोगों की जाति, धर्म, और समुदाय के आधार पर पहचान नहीं करने का सरकार और अन्य प्राधिकारियों को निर्देश देने के लिये दायर याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
देश की खबरें | बिहार चुनाव पर राउत का सवाल : क्या अब कोरोना वायरस की महमारी समाप्त हो गई?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को सवाल किया कि क्या देश में कोरोना वायरस की महमारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराना उचित है?
देश की खबरें | अजित पवार ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी, बाद में ट्वीट हटा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी लेकिन बाद में दिवंगत नेता पर अपने ट्वीट को हटा दिया।
विदेश की खबरें | कोविड-19 : रियो कार्निवल पहली बार किया गया स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रियो की ‘लीग ऑफ सांबा स्कूल्स’ (एलआईईएसए) ने घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के कारण पारम्परिक परेड को सुरक्षित रूप से आयोजित कर पाना संभव नहीं है, जो कई लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत भी है।
देश की खबरें | केरल में पिता ने 40 दिन की बच्ची को नदी में फेंका, मासूम की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तिरूवल्लम के पचल्लूर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह जानकारी दी ।
देश की खबरें | तेलंगाना में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति की ससुराल वालों ने की हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झूठी शान के लिए हत्या के संदिग्ध मामले में ससुराल वालों ने कथित तौर पर अपहरण के बाद एक युवक को मार डाला। उसने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, संक्रमण से मृत्यु पर परिजन को दस लाख की आर्थिक सहायता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा और कोरोना वायरस संक्रमण से किसी पत्रकार की मौत होने पर उसके परिजन को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी ।
देश की खबरें | उपचुनाव पर 29 सितंबर को होगा निर्णय : मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराने पर संबंधित राज्यों के चुनाव अधिकारियों और मुख्य सचिवों से मिली जानकारी पर गौर करने के बाद 29 सितंबर को इस बारे में फैसला करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को इस बारे में बताया ।
विदेश की खबरें | भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा केवल छोटे स्तर पर कर सकता है स्थानीय हमले : अमेरिकी अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित अलकायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट(एक्यूआईएस) अब संभवत: केवल ‘छोटे पैमाने पर स्थानीय हमले’ करने में सक्षम है। यह बात अमेरिका के आतंकवाद निरोधक केंद्र के निदेशक ने सीनेट की एक समिति में बतायी है।