देश की खबरें | केरल में पिता ने 40 दिन की बच्ची को नदी में फेंका, मासूम की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तिरूवल्लम के पचल्लूर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ति​रूवनंतपुरम, 25 सितंबर केरल के तिरूवल्लम के पचल्लूर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। बच्ची का नामकरण संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह किया गया था ।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता उन्नीकृष्णन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है ।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता में कोई मसला था । महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी महिला पर इस बात के लिये दबाब बना रहा था कि शाम में वह बच्ची को अपनी मां के पास ले जायेगा ।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

उन्होंने बताया कि जब वह व्यक्ति कुछ समय बाद नहीं लौटा तो मां ने इस संबंध में थाने में शिकायत की ।

कुछ लोगों ने आरोपी को नदी के निकट घूमते देखा, इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और आज सुबह बच्ची का शव बरामद कर लिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\