देश की खबरें | अजित पवार ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी, बाद में ट्वीट हटा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी लेकिन बाद में दिवंगत नेता पर अपने ट्वीट को हटा दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी लेकिन बाद में दिवंगत नेता पर अपने ट्वीट को हटा दिया।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी ।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने ट्वीट किया, ‘‘जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि ।’’

हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट हटा दिया। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के गठन के पहले कुछ समय तक अजित पवार ने भाजपा से हाथ मिला लिया था।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

ट्वीट हटाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘गुजर चुके लोगों के बारे में हम अच्छी बात करते हैं और इसी वजह से मैंने ट्वीट किया था। लेकिन राजनीति में हमें अपने वरिष्ठों को सुनना पड़ता है।’’

हालांकि, राकांपा नेता ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने उपनगर में अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ पर उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\