विदेश की खबरें | स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारी को पुलिस थाने में संदिग्ध ने मारी गोली, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण लंदन में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने पुलिस थाने के भीतर स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी।

लंदन, 25 सितंबर दक्षिण लंदन में शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने पुलिस थाने के भीतर स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि हत्या के संबंध में जांच शुरू की गई है। 23 वर्षीय एक संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी स्थिति नाजुक है। गोली लगने से वह भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल और मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डीक ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है।

पटेल ने कहा, '' मैं मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान गोली लगने और उनकी मौत की खबर सुनकर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, '' यह हमारे देश के लिए बेहद दर्दनाक दिन है और यह याद करने का समय है कि कैसे पुलिस अधिकारी रोजाना हमें सुरक्षित रखने के लिए खुद को खतरे में डालते हैं।'' लंदन के विंडमिल लेन में क्रोडोन कस्टडी सेंटर में हिरासत में लिए जा रहे एक व्यक्ति ने अधिकारी को गोली मार दी। अधिकारियों और पराचिकित्सकों ने घटनास्थल पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान पुलिस की ओर से कोई गोली नहीं चली, जिससे यह पता चलता है कि गोली संदिग्ध की बंदूक से चली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\